रांची: रांची के जे.एस.सी.ए स्टेडियम में मंगलवार को देवधर ट्रॉफी का फाइनल मैच इंडिया बी और इंडिया सी के बीच खेला गया. टॉस जीत कर इंडिया बी के कप्तान पार्थिव पटेल ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.
हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शून्य के स्कोर पर हीं ईशान पोरेल का शिकार बन गए.
एक समय 92 रन के स्कोर पर हीं उनके टीम के चार महत्वपूर्ण खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे. उसके बाद नीतीश राणा और केदार जादव ने टीम को संभाला.
टीम का स्कोर जब 171 रन था तब नीतीश राणा भी 20 रन बनाकर आउट हो गए. विजय शंकर ने 33 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया.
इनिंग्स के आखरी ओवरों में गौतम ने 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 10 गेंदों में तेज 35 रन के सहयोग से इंडिया बी ने 50 ओवर में 7 विकेट खो कर 283 रनों का टारगेट खड़ा किया.
केदार जादव ने 94 गेंदों में 86 रन और यशस्वी जयसवाल ने 79 गेंदों में 54 रनों का योगदान दिया। इंडिया सी के ओर ईशान पोरेल ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए।
इंडिया बी द्वारा दी गई 283 रनों का पीछा करने उतरी इंडिया सी के टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. टीम के कप्तान शुभमन गिल 1 रन बना कर सिराज का निशाना बना गए.
एक वक्त 77 रनों के स्कोर पर हीं इंडिया सी के 5 विकेट गिर गए थे. इंडिया सी का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया.
टीम लड़खड़ाती गई, टीम में दिनेश कार्तिक, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल जैसे नामी बल्लेबाज़ होने के बावजूद भी टीम 283 रनों के लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और 9 विकेट खो कर 232 रन हीं बना सकी.
इसी के साथ हीं इंडिया बी ने फाइनल मुकाबले में इंडिया सी को 51 रनों से हरा कर देवधर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया.
इंडिया सी की ओर से प्रियम गर्ग ने 77 गेंदों में 74 और अक्षर पटेल 49 गेंदों में 38 ने सबसे अधिक रन बनाए. इंडिया बी की ओर से शाहबाज़ नदीम ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए.

