नई दिल्ली:- भारत-बांग्लादेश (India-Bangladesh) अब हर साल 6 दिसंबर को मैत्री दिवस (Maitri Diwas) के रूप में मनाएंगे. दरअसल भारत ने 6 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश को मान्यता दी थी. अब बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ये फैसला लिया गया है. इसका फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने किया है. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमडंल के बीच हुई बातचीत की विस्तृत जानकारी दी है.

