दिल्ली: देश में इस वक्त दुनिया का दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चाल रहा है. कोरोना वायरस के खिलाफ यह अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था. जिसे अब 13 दिन हो चुके हैं. अच्छी बात यह है की मात्र इन 13 दिनों में भारत में 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इसके बाद भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसमें इतनी तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है.
स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 लाख लोगों का टीकाकरण पूरा करने में भारत को केवल 13 दिन लगे. पहले चरण में भारत में हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गाया. खास बात यह है की इस मामले में भारत अमेरिका से भी आगे है. अमेरिका18 दिनों में तीस लाख लोगों को वैक्सीन मुहियां करवा पाया था वहीं भारत ने यह काम मात्र 13 दिन में कर लिया गया है.
अमेरिका के अलावा इजरायल को ऐसा करने में 33 दिन लगे थे वहीं यूनाइटेड किंगडम ने 36 दिन में तीस लाख लोगों तक वैक्सीन पहुंचाई थी.
इन राज्यों में लगी सबसे ज्यादा वैक्सीन
भारत में जिन राज्यों मे दो लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है इनमें कर्नाटक,
महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है. इस दौरान
कर्नाटक-2,86,089,
महाराष्ट्र -2,20,587,
राजस्थान -2,57,833,
उत्तर प्रदेश -2,94,959 शामिल हैं.
हालाँकि भारत ने इन देशों के बाद अपना टीकाकरण अभियान शुरू किया, लेकिन देश में टीकाकरण की दर अधिक रही है, जिसका श्रेय प्रबंधन और लाभार्थियों के बीच वैक्सीन झिझक की अनुपस्थिति दोनों को दिया जाता है.
एक दिन में औसतन 2 लाख लोगों का टीकाकरण हो रहा है, जबकि 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है, प्रति दिन की संख्या पांच लाख हो गई है, साइटों और सत्रों की संख्या भी बढ़ गई है.

