BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश बना जहां कोविड-19 के आ रहे हैं इतने मामले

by bnnbharat.com
July 24, 2020
in समाचार
अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश बना जहां कोविड-19 के आ रहे हैं इतने मामले
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  अब ब्राजील को भी पीछे कर दिया है भारत में रोजाना आने वाले कोरोना वायरस के मामले ने, और अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां कोविड-19 के एक दिन में इतने मामले आ रहे हैं. 16 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक भारत में कोरोना वायरस के 2,69,969 नए मामले आए जबकि इसी अवधि में ब्राजील में कोविड-19 के 2,60,962 मामले सामने आए. यह पहली बार है जब एक सप्ताह में भारत में ब्राजील से अधिक केस आए.

इसके अलावा अमेरिका अभी पहले नंबर पर है, जहां कोरोना के रिकॉर्ड मामले रोजाना दर्ज हो रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में 4,78,899 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. ब्राजील में भारत से दस लाख ज्यादा मामले हैं, ब्राजील में कोरोना के कुल मामले 2,231,871 और भारत में कोविड-19 के मामले 1,238,374 हो गए हैं.
अमेरिका में कोरोना के इतने मामले दो कारणों की वजह से हुए हैं. पहला, न्यूयॉर्क, मैसाचुसेएट्स और पेंसिल्वेनिया में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखे गए.
कोरोना का दूसरा प्रकोप कैलीफोर्निया, टेक्सास और फ्लाोरिडा जैसे राज्यों में देखने को मिला, जिसके बाद अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले बाहर आए. ब्राजील में पहला मामला 25 फरवरी को रिकॉर्ड किया गया था और इसके बाद ब्राजील के उत्तर और पूर्वी उत्तर इलाकों में मामले बढ़ने लगे.

ब्राजील में कोरोना के मामले दोगुना होने की अवधि दस दिन के साथ मई के अंत तक यहां कोरोना के दस लाख से ज्यादा मामले हुए. अकेले जून में ब्राजील में कोरोना के दस लाख नए मामले सामने आए. इन दो देशों की तुलना में भारत में इतनी तेजी नहीं देखी गई.

देश की राजधानी दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में पिछले दो हफ्तों से कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज हो रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिद्धार्थ सलाठिया : टी-सीरीज़ ने ठुकराया , सोनू निगम ने बचाया

Next Post

विवेकानंद युवा विकास समिति ने किया वृक्षारोपण

Next Post
विवेकानंद युवा विकास समिति ने किया वृक्षारोपण

विवेकानंद युवा विकास समिति ने किया वृक्षारोपण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d