BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुनिया में कोरोना का दूसरा सबसे प्रभावित देश बना ‘भारत’

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिले कोरोना वायरस के नये लक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो चुका है. हर दिन यहां Covid-19 के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही भारत अब कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में ब्राजील को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 68 हजार 912 नए मामले सामने आए और इस दौरान 904 लोगों की मौत हो गई. 

इसके साथ यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,35,27,717 हो गया और अब तक 1,70,179 लोगों की यहां कोरोना वायरस से जान जा चुकी है. देश में अब तक 1,21,56,529 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. 

भारत अब कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में सिर्फ अमेरिका से पीछे है. ब्राजील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,34,82,023 है, वहीं अब तक 3,53,137 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है.

ब्राजील में फिलहाल 12,93,889 एक्टिव मामले हैं और 1,18,34,997 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. वहीं, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 3,11,96,121 है, वहीं 5,62,064 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. अमेरिका में 3,06,34,057 एक्टिव मामले हैं.

बता दें कि भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे. इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे. वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 11 अप्रैल तक 25,78,06,986 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 11,80,136 नमूनों की जांच रविवार को की गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आधे चुनाव में TMC पूरी साफ, बढ़ रही दीदी की बौखलाहट: PM मोदी

Next Post

सरकार आमंत्रित करती है, तो किसान वार्ता के लिए तैयार: राकेश टिकैत

Next Post
ट्रैक्टरों में नहीं दिया जा रहा डीजल, इसलिए किसान जहां भी हैं, सड़कों को जाम कर बैठ जाए: राकेश टिकैत

सरकार आमंत्रित करती है, तो किसान वार्ता के लिए तैयार: राकेश टिकैत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d