BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत बायोटेक अगले महीने वैक्सीन के 3 करोड़ डोज करेगा उत्पादन

by bnnbharat.com
April 21, 2021
in समाचार
भारत बायोटेक अगले महीने वैक्सीन के 3 करोड़ डोज करेगा उत्पादन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में टीकाकरण अभियान को समर्थन देने के लिए भारत बायोटेक अगले महीने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सिन’ की तीन करोड़ खुराक का उत्पादन करेगी.

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मार्च में कंपनी ने कोवैक्सिन की 1.5 करोड़ खुराक का उत्पादन किया था.

वैक्सीन विनिर्माता ने बयान में कहा कि उसने कोवैक्सिन की सालाना उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 70 करोड़ खुराक कर लिया है. एल्ला का यह बयान ऐसे समय आया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन विनिर्माताओं से टीके का उत्पादन बढ़ाने को कहा है, जिसमें कम से कम समय में सभी भारतीयों का टीकाकरण किया जा सके.

सरकार ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) तथा भारत बायोटेक को भविष्य में आपूर्ति बढ़ाने के लिए 4,500 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करने की भी अनुमति दी है.

एल्ला ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी बेंगलुरु में दो नए वैक्सीन संयंत्रों को शुरू करने जा रही है. कंपनी ने शुरुआत में एक संयंत्र से उत्पादन शुरू किया था. अब कंपनी के हैदराबाद में चार संयंत्र परिचालन में हैं.

एल्ला ने कहा, ‘पिछले महीने हमने डेढ़ करोड़ खुराक का उत्पादन किया था. इस महीने हम दो करोड़ खुराक का उत्पादन कर रहे हैं. अगले महीने हम तीन करोड़ खुराक का उत्पादन करेंगे. उसके बाद सात से साढ़े सात करोड़ खुराक का उत्पादन किया जाएगा.’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘सामर्थ्य, संसाधन और सेवा भाव’ को भारत के टीका उद्योग की सबसे बड़ी ताकत बताया और टीका निर्माताओं से अपनी उत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि करने का आग्रह किया ताकि कम से कम समय में अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुजरात के मुख्यमंत्री ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

Next Post

कोरोना संकट के बीच नासीक मे बड़ा हादसा ,ऑक्सीन टैंक लीक 6 की मौत

Next Post
कोरोना संकट के बीच नासीक मे बड़ा हादसा ,ऑक्सीन टैंक लीक 6 की मौत

कोरोना संकट के बीच नासीक मे बड़ा हादसा ,ऑक्सीन टैंक लीक 6 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d