BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत ने मानवाधिकारों पर पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in Uncategorized
भारत ने मानवाधिकारों पर पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां

India blasts Pakistan on human rights

Share on FacebookShare on Twitter

जेनेवा : भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में जम्मू एवं कश्मीर का राग अलापने के लिए पाकिस्तान की कड़ी निंदा की और कहा कि मानवाधिकारों पर एक खराब रिकॉर्ड रखने वाले देश ने झूठी और मनगढ़ंत कहानी पेश की है और इसके साथ ही भारत ने कहा कि नई दिल्ली अपने आंतरिक मामलों में किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगा. भारत ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है, जिसने भारत के साथ एक वैकल्पिक कूटनीति के रूप में सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा दिया है. भारत ने इस तरह के देशों द्वारा अपने मंच का दुरुपयोग करने देने के खिलाफ इस वैश्विक संस्था को आगाह किया.

यूएनएचआरसी के लिए भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव, विमर्श आर्यन ने कहा, “पाकिस्तान ने आज मानवाधिकारों पर वैश्विक समुदाय की आवाज के रूप में बोलने की मिथ्या कोशिश की. लेकिन दुनिया को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता. पाकिस्तान का बुरा रिकॉर्ड अपने आप में बोलता है.”

आर्यन भारत की तरफ से पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के संबोधन पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. कुरैशी ने जम्मू एवं कश्मीर के संबंध में भ्रामक और बेबुनियाद आरोप लगाए.

आर्यन ने जवाब के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा, “मैं यह कहने के लिए मजबूर हूं कि पाकिस्तान ने आज अपने बयानों में तथ्यों को सरासर गलत तरीके से पेश किया और झूठी कहानी बयान की. यह उसकी भूक्षेत्रीय महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाने की गंदी कोशिश है. हम इस प्रोपागंडा को खारिज करते हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोनिया ने हरियाणा के लिए चुनाव और प्रचार समिति को दी मंजूरी

Next Post

बिहार में नई तकनीक से ज्यादा फलेगी रसीली लीची

Next Post
बिहार में नई तकनीक से ज्यादा फलेगी रसीली लीची

बिहार में नई तकनीक से ज्यादा फलेगी रसीली लीची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d