BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत बन सकता है एशिया की सुपरपावर, 5 साल में धनकुबेरों की संख्याए भारत में 63% बढ़कर हो जाएगी 11198

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली. भारत में अति धनवानों की संख्या अगले पांच साल के दौरान 63 प्रतिशत बढ़कर 11,198 पर पहुंच जाने का अनुमान है. यह दुनिया में दूसरी सबसे तेज वृद्धि होगी. संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. अति धनवान में वे लोग गिने जाते हैं जिनकी संपत्ति तीन करोड़ डॉलर या उससे अधिक है.
नाइट फ्रैंक की वेल्थ रिपोर्ट-2021 के अनुसार, दुनिया भर के यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या 2020-25 के बीच 27 प्रतिशत बढ़कर 6,63,483 होने की उम्मीद है. अभी वैश्विक स्तर पर इनकी संख्या 5,21,653 है. इनमें से 6,884 अति धनाढ्य भारत में हैं.
नाइट फ्रैंक ने बयान में कहा कि 2025 तक भारत में अत्यधिक अमीरों की संख्या में 63 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अरबपतियों की संख्या 2025 तक 43 प्रतिशत बढ़कर 162 पर पहुंचने का अनुमान है. 2020 में यह संख्या 113 थी. यह वैश्विक वृद्धि के 24 प्रतिशत और एशिया के 38 प्रतिशत के औसत से अधिक है. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि एशिया में यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या में सबसे अधिक 39 प्रतिशत की वृद्धि होगी. इस अवधि के दौरान सबसे ज्यादा अमीर लोगों की संख्या में बढ़ोतरी इंडोनेशिया 67 प्रतिशत) और उसके बाद भारत 63 प्रतिशत) में होगी. नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल का कहना है कि महामारी के बाद आर्थिक गतिविधियां नए स्तोर पर जा रही हैं, ऐसे में भारत अगले कुछ साल के दौरान 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले क्लब में अपनी जगह बना सकता है. भारत अपनी आर्थिक तरक्की के दम पर एशिया की सुपरपावर बन सकता है. बैजल ने कहा कि आर्थिक अवसरों की मदद से संपत्ति निर्माण के आकर्षक मौके मिलेंगे जिसकी सहायता से भारत में अमीरों के क्लब में नए लोगों का प्रवेश होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मुंबई में यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या सबसे अधिक 920 होगी. उसके बाद 375 के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर रहेगी. बेंगलुरु में 238 अत्यधिक अमीरों का घर होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन ने कहा- चुस्त-तंदरुस्त हूं, अब राजनीति में सेवा

Next Post

यूपी विधान सभा में पारित हुआ लव जिहाद विधेयक

Next Post
MP में लव जिहाद पर बनेगा कानून, 5 साल तक की सजा का प्रावधान

यूपी विधान सभा में पारित हुआ लव जिहाद विधेयक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d