BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत-चीन में सहमति, फिर नहीं होगी गलवान जैसी झड़प

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in समाचार
भारत-चीन में सहमति, फिर नहीं होगी गलवान जैसी झड़प
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ताओं के बावजूद लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव जस का तस बना हुआ है. 30 जून को हुई 12 घंटे की कोर कमांडरों की बातचीत से कोई रास्ता नहीं निकला. इस बीच चीन की अखबार ग्लोबल टाइम्स का दावा है कि दोनों देश चरणबद्ध तरीके से सैनिकों को हटाने के लिए तैयार हैं.

इस बीच चीन के खिलाफ सरहद पर मोर्चा मजबूत करने के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-चीन तनाव के ग्राउंड जीरो तक जाएंगे.

राजनाथ सिंह शुक्रवार यानि कल लेह पहुंचेंगे और पूर्वी लद्दाख में चीन से बने तनाव की स्थिति पर सुरक्षा हालातों की समीक्षा करेंगे. रक्षा मंत्री लद्दाख में तैनात जवानों से भी मिलेंगे और गलवान के वीरों से मिलने लेह के अस्पताल जाएंगे.

30 जून को चीन के कोर कमांडर मेजर जनरल लिउ लिन ने भारत के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरेंदर सिंह से 12 घंटों की बातचीत की, लेकिन बातचीत वहीं की वहीं अटकी हुई है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक खबर है कि दोनों देश 15 जून जैसी खूनी भिड़ंत फिर ना करने पर सहमत हैं.

भारत और चीन में सहमति बनी है कि 72 घंटों तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर निगरानी रखेंगे कि जिन बातों पर एक राय बन गई उसे जमीन पर उतारा जा रहा या नहीं.

इधर चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया है कि भारत और चीन LAC पर तनाव कम करने पर सहमत हो गए हैं. दोनों देशों में चरणबद्ध तरीके से सैनिकों को हटाने पर सहमति बन गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विद्युत पोल में करंट, युवक की मौत

Next Post

अब पेट्रो कार्ड से मिलेगा डीजल, पर्ची सिस्टम खत्म

Next Post
अब पेट्रो कार्ड से मिलेगा डीजल, पर्ची सिस्टम खत्म

अब पेट्रो कार्ड से मिलेगा डीजल, पर्ची सिस्टम खत्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d