बिहार: भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख स्थित गैलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में समस्तीपुर का एक लाल शहिद हो गया है. बिहार रेजीमेंट के तैनात अमन कुमार सिंह झड़प में शहीद हो गए है. वह मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले थे.
अमन कुमार सिंह के शहीद होने की जानकारी मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अधिकारियों ने अमन के परिजनों को दी. जिसके बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. जवान के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में लोग जवान के घर पर पहुंचे हुए हैं.
गांव में गम का माहौल बना हुआ है. अमन की शहादत की खबर जैसे ही चारों ओर फैली आसपास के लोगों का हुजूम शहीद सैनिक के घर पर जुट गया.

