नई दिल्ली: गुरुवार को रूस से 33 नए लड़ाकू विमान प्राप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. आपको बता दें की लद्दाख में चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार लगातार सेना की ताकतों को और मजूबत करने में जुटी है. कुछ समय पहले ही भारत सरकार ने तीनों सेनाओं को गोला बारूद और घातक हथियार खरीदने के लिए आपातकालीन वित्तीय शक्ति प्रदान की है.
इसके बाद अब रक्षा मंत्रालाय ने गुरुवार को रूस से 33 नए लड़ाकू विमान प्राप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें 12 नए 30MKI सुखोई और 21 नए मिग-29 विमान शामिल हैं. इसके अलावा 59 मौजूदा मिग -29 को अपग्रेड भी किया जाएगा. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसमें कुल 18,148 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

