नई दिल्ली: सोमवार रात चीन के साथ लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में सेना के सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए. देर रात सेना से 20 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की. वहीं, बुधवार को लद्दाख में सेना ने शहीद जवानों का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.
इस कार्यक्रम का आयोजन सेना द्वारा लेह के आर्मी अस्पताल में किया गया. इस दौरान इलाके में सेना के हेलिकॉप्टर को निगरानी करते भी देखा गया. गौरतलब हो कि, चीनी सैनिकों के साथ सीमा पर हुई झड़प में 20 जवान शहीद हो गए. सीमा पर हुए खूनी संघर्ष में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं. इनमें मृतक और गंभीर रूप से घायल चीनी सैनिक शामिल हैं.


