BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत-चीन के बीच जल्द होगी एक और मीटिंग

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
भारत-चीन के बीच जल्द होगी एक और मीटिंग
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में लंबे समय से सैनिकों की वापसी को लेकर चल रही बातचीत में कामयाबी हासिल करने के लिये विशिष्ट प्रस्तावों पर चर्चा के वास्ते इस हफ्ते एक और दौर की सैन्य वार्ता कर सकते हैं. आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. पूर्वी लद्दाख में करीब छह महीने से भी ज्यादा समय से दोनों सेनाएं आमने-सामने हैं.

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोर कमांडर स्तर की आठवें दौर की बातचीत में गतिरोध वाले विशिष्ट बिंदुओं से वापसी पर व्यापक चर्चा हुई और दोनों पक्ष इस “सकारात्मक” बातचीत को विस्तृत चर्चा के लिये अगले दौर में ले जाना चाहेंगे. एक सूत्र ने कहा, “एक और दौर की बातचीत में इस हफ्ते प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है.” अगले दौर की वार्ता भी कोर कमांडर स्तर की होगी. भारत और चीन की सेनाओं ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वार्ता स्पष्ट, गहन और सकारात्मक रही.

बयान में कहा गया कि दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को गंभीरता से लागू करने और यह सुनिश्चित करने पर रजामंदी हुई कि सीमा पर तैनात बल संयम बरतें एवं गलतफहमी से बचें. बीजिंग और नयी दिल्ली में जारी बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने सैन्य एवं राजनयिक माध्यमों से वार्ता एवं संवाद बनाए रखने और पुराने मसलों के समाधान के लिए वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई.

https://bnnbharat.com/pm-modi-to-hand-over-rs-700/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 503.93 अंक ऊपर

Next Post

बंगाल BJP अध्‍यक्ष ने TMC कार्यकर्ताओं को दी पैर तोड़ने की धमकी

Next Post
बंगाल BJP अध्‍यक्ष ने TMC कार्यकर्ताओं को दी पैर तोड़ने की धमकी

बंगाल BJP अध्‍यक्ष ने TMC कार्यकर्ताओं को दी पैर तोड़ने की धमकी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d