BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि विधेयक के खिलाफ भारत बंद: पंजाब-हरियाणा और बिहार में सड़क मार्ग प्रभावित, रेल ट्रैक पर बैठे किसान

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
कृषि विधेयक के खिलाफ भारत बंद: पंजाब-हरियाणा और बिहार में सड़क मार्ग प्रभावित, रेल ट्रैक पर बैठे किसान
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, अखिल भारतीय किसान महासंघ और भारतीय किसान यूनियन द्वारा देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया गया है.शुक्रवार को कृषि विधेयक के खिलाफ किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कई किसान संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी भारत बंद बुलाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि यह विधेयक किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएंगे और एमएसपी की व्यवस्था पहले की तरह बनी रहेगी. इसके बावजूद किसान संगठनों का कहना है कि यह विधेयक कॉरोपोरेट्स को फायदा पहुंचाने वाले हैं. इसी के चलते देशभर में बंद बुलाया गया है. विरोध की वजह से पंजाब-हरियाणा और बिहार में सड़क मार्ग प्रभावित हो गया है. कई जगहों पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं.

सरकार ने अन्नदाता को बनाया कठपुतली– तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘सरकार ने हमारे ‘अन्नदात’ को ‘फंड दाता’ के माध्यम से कठपुतली बना दिया है. कृषि विधेयक किसान विरोधी हैं और उन्होंने उन्हें उदास कर दिया है। सरकार ने कहा था कि वे 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करेंगे, लेकिन ये विधेयक उन्हें गरीब बना देंगे. कृषि क्षेत्र को निजीकरण कर दिया गया है.’

विधेयक के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने की भैंस की सवारी

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में कृषि विधेयकों के खिलाफ भैंस की सवारी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

दिल्ली के चिल्ला में तैनात हैं पुलिसकर्मी

संसद से पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ आज किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी विरोध के मद्देनजर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा बिंदु के पास चिल्ला क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

तेजस्वी यादव ने चलाया ट्रैक्टर

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। वे संसद द्वारा पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद में हिस्सा ले रहे हैं.

गांधी सेतु के पास किसानों ने एनएच-19 पर लगाया जाम 

बिहार में किसानों का प्रदर्शन सुबह से ही शुरू हो गया. हाजीपुर में बंद का खासा असर दिखाई दे रहा है. प्रदर्शनकारियों ने गांधी सेतु के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जाम लगाया और आगजनी की. सड़कों पर टायर जलाकर बंद समर्थक नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए. प्रदर्शनकारियों ने गांधी सेतु के पास कृषि विधेयकों के विरोध में बैनर पोस्टर के साथ नारेबाजी की. पप्पू यादव की पार्टी के समर्थकों ने सड़क पर आगजनी की और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. जिससे गाड़ियों की रफ्तार थम गई और राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया.

किसान कर्नाटक-तमिलनाडु राजमार्ग पर कर रहे हैं प्रदर्शन

कर्नाटक राज्य किसान संघ के सदस्य संसद में पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ कर्नाटक-तमिलनाडु राजमार्ग पर बोम्मनहल्ली के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कानून और व्यवस्था बनाए रखने और कोविड-19 के सुरक्षा मानदंडों का पालन सुनिश्चित करवाने लिए क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को किसान यूनियन ने किया ब्लॉक

पंजाब में भारतीय किसान यूनियन और रिवॉल्यूशनरी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया के नेतृत्व में, किसानों ने कृषि विधेयकों के विरोध में जालंधर में फिल्लौर के पास अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को ब्लॉक कर दिया है.

पंजाब-हरियाणा और बिहार में सड़क मार्ग प्रभावित, रेल ट्रैक पर बैठे किसान

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे कानून और व्यवस्था को बनाए रखें और कृषि विधेयकों के खिलाफ भारत बंद के दौरान कोविड-19 से जुड़े सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IMF ने पीएम मोदी को सराहा, आत्मनिर्भर भारत को बताया अहम पहल

Next Post

डीजल के दाम फिर घटे, पेट्रोल की कीमत स्थिर

Next Post
फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

डीजल के दाम फिर घटे, पेट्रोल की कीमत स्थिर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d