नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में आज भारत बंद रहेगा. किसान संघों व्दारा बुलाया गया यह बंद सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा. इसे कई मजदूर संघों और बैंक कर्मचारीयों का साथ मिला है. किसान नेताओं के अनुसार बंद में शामिल होने के लिए किसी को भी बाध्य नहीं किया जाएगा.
लगभग सभी विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद को समर्थन मिला है. इसमें कांग्रेस, एनसीपी, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, द्रमुक और इसके घटक, टीआरएस, राजद, आम आदमी पार्टी, सपा, बसपा, वामदल, पीएजीडी शामिल है.
भारत बंद में आज किन सेवाओं पर रहेगी रोक?
तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी. सुबह आठ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा.
यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. बस और रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
आवश्यक चीजों जैसे दूध, फल और सब्जी पर रोक रहेगी.
भारत बंद में आज क्या खुला रहेगा ?
एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी
मेडिकल स्टोर खोले जा सकते हैं
अस्पताल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे
शादियों पर कोई पाबंदी नहीं

