BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

INDIA CORONA UPDATE: संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 96424 नए मामले

by bnnbharat.com
September 18, 2020
in समाचार
INDIA CORONA UPDATE: संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 96424 नए मामले
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण मामलों में देश में बढ़ोतरी जारी है. शुक्रवार को 96,424 नए मामले सामने आए. इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 52 लाख से अधिक हो गई है. लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. आंकड़े के अनुसार, अब तक 41 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,174 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 84,372 गई है. देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 52,14,678 हो गए हैं, जिनमें से 10,17,754 लोगों का उपचार चल रहा है और 41,12,552 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं. संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 17 सितंबर तक कुल 6,15,72,343 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 10,06,615 नमूनों की जांच की गई. 

11 दिन में सामने आए 10 लाख मामले

भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे. इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख के आंकड़े को पार किया था. वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

असामाजिक तत्वों ने स्कूटी को किया आग के हवाले

Next Post

रांची में 14 स्थानों पर चलाया जा रहा है ‘मास टेस्टिंग ड्राइव’

Next Post
रांची में 14 स्थानों पर चलाया जा रहा है ‘मास टेस्टिंग ड्राइव’

रांची में 14 स्थानों पर चलाया जा रहा है 'मास टेस्टिंग ड्राइव'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d