BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए भारत ने की जंगी विमान राफेल की तैनाती

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in समाचार
चीन की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए भारत ने की जंगी विमान राफेल की तैनाती
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  भारत ने हाल ही में फ्रांस से लाए उन्नत जंगी विमान राफेल की तैनाती लद्दाख में चीन की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए की है. इसे देखते हुए चीन ने भी सीमा पर लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं.

सरकार के सूत्रों के मुताबिक, भारत और चीन की सेनाओं के बीच फिर हुई उकसावे की कार्रवाई से पहले चीन ने लद्दाख इलाके में जंगी विमान तैनात किए थे. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वायुसेना ने लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी तट के पास अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान जे-20 को फिर से तैनात कर दिया था. ये विमान अब भी उस इलाके में व्यापक उड़ान भर रहे हैं.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि जे-20 लड़ाकू विमानों को चीनी वायुसेना ने हॉटन एयरबेस पर तैनात किया है और वे लद्दाख और आसपास के भारतीय इलाके के करीब उड़ान भर रहे हैं. उन्होंने बताया कि रणनीतिक बमवर्षक विमानों की तैनाती अभी भी चीनी सेना द्वारा की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, चीनी वायुसेना द्वारा लद्दाख के पास हवाई ठिकानों पर अपने नवीनतम और सबसे सक्षम विमानों को फिर से तैनात करने का कदम भारत की ओर से राफेल लड़ाकू विमानों के तेजी से परिचालन शुरू करने के बाद आया है. पांच राफेल विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए हैं जबकि तीन से चार और राफेल अगले कुछ महीनों में वायुसेना में शामिल किए जाएंगे.

पहले ये विमान दूसरे चीनी बेस पर तैनात थे

सूत्रों के अनुसार, चीन जे-20 और अन्य विमानों का मुख्य रूप से लद्दाख क्षेत्र के उस पार अलग-अलग हवाईअड्डों से उड़ान भरते हुए व्यापक रूप से संचालित कर रहा है. लद्दाख के उस पार इन इलाकों में हॉटन और गार गुंसा इलाका शामिल है. चीन ने पहले भी इन इलाकों में जे-20 विमानों को तैनात किया था. हालांकि, बाद में इन्हें दूसरे चीनी बेस पर तैनात कर दिया गया था.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,500 अंक के पार

Next Post

JEE-NEET का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं खूनी हमला हुआ है: अखिलेश यादव

Next Post
आशा है भावी पीढ़ियां भगवान राम के दिखाए रास्ते का पालन करेंगी: अखिलेश यादव

JEE-NEET का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं खूनी हमला हुआ है: अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d