बिहार: इस वक्त भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से बड़ी खबर आ रही है. लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब देते हुये पाकिस्तान के चार सैनिकों को मार गिराया है. इन इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा था. लिहाजा भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना के चार सैनिकों को ढेर कर दिया.
सेना की इस कार्रवाई में एक दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गए हैं. और उसके कई पोस्टो को भी तबाह कर दिया है सूत्रों से पता चला है की नियंत्रण रेखा के पार उसे बहुत नुकसान उठाना पड़ा है. भारतीय सेना ने ये कार्रवाई बीती रात की है. पाकिस्तानी फायरिंग का जवाब देते हुए भारत ने पीओके के भिंबर,नीलम और नकयाल सेक्टरो में पाकिस्तान के कई पोस्ट उड़ा दिए.
पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा था. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर उकसावे वाली कार्रवाई करते हुये राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.

