नई दिल्ली: देश में रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. हर कोई इस वायरस की वैक्सीन का इंतजार कर रहा है. ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देशवासियों को एक राहत की उम्मीद दी है.
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 9 महीने तक कोरोना वायरस के खिलाफ जंग का जो नेतृत्व किया, सारे देश को एक धागे में पिरो कर रखा. इसके परिणामस्वरूप कोरोना के खिलाफ जंग में आज हर मापदंड पर हमने दुनिया के सब देशों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

