नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर के बीच अच्छी खबर आई है कि भारत को तीसरी कोरोना वैक्सीन मिल गई है. दरअसल, स्पुतनिक V को मंजूरी मिल मिल गई है.
जानकारी मिली है कि SEC ने स्पुतनिक वी को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. ये रूस की वैक्सीन है.
स्पुतनिक वी को रूस में गैमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है.

