नई दिल्ली: अभी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के साथ टकराव जारी है. पांच मई से टकराव की शुरुआत हुई है और अब तक कई दौर की वार्ता के बाद भी इसके सुलझने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं.
इस बीच चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने कहा है कि भारत, बॉर्डर पर ब्रह्मोस मिसाइल को तैनात कर रहा है. आपको बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल भारत की सबसे एडवांस्ड मिसाइल है और इसे रूस के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है.
पीएलए के आधिकारिक डेली चाइना मिलिट्री की तरफ से कहा गया है, ‘भारत बॉर्डर पर अपनी सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल को तैनात कर रहा है और यह मिसाइल चीन के युनान और तिब्बत प्रांत को बड़ा खतरा है.’ 1
5 जून को जब गलवान घाटी में हिंसा हुई थी तो सेना को ब्रह्मोस मिसाइल के हवा से लॉन्च हो सकने वाले वर्जन को तैनात करने की मंजूरी मिल गई थी. सुपरसोनिक मिसाइल को पूर्वी और पश्चिमी बॉर्डर पर तैनात किया गया था.

