BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुनिया के लिए सौर ऊर्जा का सबसे आकर्षक बाजार है भारत: PM मोदी

by bnnbharat.com
July 10, 2020
in समाचार
दुनिया के लिए सौर ऊर्जा का सबसे आकर्षक बाजार है भारत: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एशिया के सबसे बड़े सोलर एनर्जी प्लांट का उद्घाटन किया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस प्रोजेक्ट की शुरूआत करते हुए उनका कहना था कि ‘आज रीवा ने इतिहास रच दिया है.

अब एशिया के सबसे बड़े सोलर प्रोजेक्ट का नाम रीवा के साथ जुड़ गया है. भारत दुनिया के पांच सबसे ज्यादा सौर ऊर्जा पैदा करने वाले देशों में पहुंच गया है.’

पीएम मोदी ने इसे हाल ही में शुरू किए आत्मनिर्भर अभियान से भी संबंधित बताया और कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए एनर्जी सेक्टर में आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है.

इसमें सौर ऊर्जा बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाली है. सौर पैनल और दूसरे सौर उपकरणों के आयात को लेकर हमें दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता को कम करना होगा.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 1590 एकड़ में फैले 750 मेगावाट वाले रीवा सोलर प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित किया. इस प्रोजेक्ट में 250-250 मेगावाट वाली तीन सोलर जेनेरेटिंग यूनिट लगाकर सोलर पार्क तैयार किया गया है.

सोलर पार्क को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम की इकाई, रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएस) और केंद्र सरकार की ऊर्जा कंपनी, सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) ने मिलकर तैयार किया है. इसकी लागत 138 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगों का किया चालान

Next Post

सड़क हादसा: अनियंत्रित कार ट्रेलर में घुसी, 3 की मौत, 3 गंभीर

Next Post
सड़क हादसा: अनियंत्रित कार ट्रेलर में घुसी, 3 की मौत, 3 गंभीर

सड़क हादसा: अनियंत्रित कार ट्रेलर में घुसी, 3 की मौत, 3 गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d