BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑस्ट्रेलिया को भारत ने बोरी में बंद करके मारा: शोएब अख्तर

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
ऑस्ट्रेलिया को भारत ने बोरी में बंद करके मारा: शोएब अख्तर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: अजिंक्य रहाणे की सेना ने विराट कोहली की अगुवाई में मिली पहले टेस्ट की हार का बदला मेलबर्न में ले लिया. टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को 8 विकेट से मात दी और चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई.

क्रिकेट जानकारों के मुताबिक, यह क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन वापसी में से एक रही, क्योंकि टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. ऐसे में उसका हौसला नहीं टूटा और दूसरे मैच में उसने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से शिकस्त देकर हैरान कर दिया. 

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है और माना कि भारतीय टीम ने अपने चरित्र का प्रदर्शन किया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऐसे मारा है जैसे बोरी में बंद कर मारते हैं.

शोएब अख्तर ने कहा, ‘एक टीम जो पहले टेस्ट मैच में 36 रनों पर ऑलआउट होकर मैच हार गई थी. दूसरे टेस्ट में उसके पास विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा कोई नहीं है. इन स्टार खिलाड़ियों के बिना वापसी करना और ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पटक देना आसान नहीं. ये है टीम इंडिया.’ 

शोएब अख्तर ने कहा, ‘भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों ने आगे आकर जज्बा दिखाया. रहाणे ने खामोशी के साथ कप्तानी की, खामोशी के साथ गेंदबाजी में बदलाव किए, लेकिन उसकी कामयाबी आज शोर मचा रही है.’

शोएब अख्तर ने कहा, ‘मोहम्मद सिराज के पिता का निधन हो गया, लेकिन वह उन्हें देख नहीं पाए. सिराज ने अपना गुस्सा दिखाया और पांच विकेट लिए. अख्तर ने शुभमन गिल को आने वाले वक्त का बड़ा बल्लेबाज बताया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्ट्रेन का कहर: कोलकाता-कर्नाटक में मिले मरीज, कई लोग हुए संक्रमित

Next Post

जनवरी में 16 दिन रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

Next Post
बैंक कर्मियों की दो दिनी हड़ताल जारी, हुए विरोध प्रदर्शन

जनवरी में 16 दिन रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d