BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एनआईए ने किया आतंकी साजिश का पर्दाफाश

by bnnbharat.com
July 14, 2019
in समाचार
एनआईए ने किया आतंकी साजिश का पर्दाफाश
Share on FacebookShare on Twitter

एनआईए का कहना है कि आरोपी सैयद मोहम्मद बुखारी, हसन अली और मोहम्मद युसुफुद्दीन और उसके सहयोगियों ने बड़े पैमाने पर फंड जुटाया है। ये लोग भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इन आतंकियों का मंसूबा भारत में इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है। भारती जैन, नई दिल्ली ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तमिलनाडु में एक ऐसे संगठन का पर्दाफाश किया है, जो देश में आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। एनआईए के मुताबिक यह संगठन देश में इस्लामिक राज्य की स्थापना के मंसूबे रखता है। एनआईए ने चेन्नै और नागपट्टिनम जिले में स्थित तीन संदिग्झों के ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की, जिसमें यह खुलासा हुआ।

एनआईए की ओर से 9 जुलाई को रजिस्टर्ड किए गए केस के मुताबिक संदिग्ध आतंकी चेन्नै और नागपट्टिनम जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा पूरे देश और उससे बाहर भी कई लोग इससे जुड़े हैं जो भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रच रहे थे। इन दहशतगर्दों ने अंसारुल्ला नाम का आतंकी संगठन बना रखा है। एनआईए का कहना है कि आरोपी सैयद मोहम्मद बुखारी, हसन अली और मोहम्मद युसुफुद्दीन और उसके सहयोगियों ने बड़े पैमाने पर फंड जुटाया है। ये लोग भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इन आतंकियों का मंसूबा भारत में इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है। गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत इन संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एनआईए ने चेन्नै स्थित सैयद बुखारी के घर और ऑफिस में छापेमारी की। इसके अलावा नागपट्टिनम जिले में हसन अली और मोहम्मद युसुफुद्दीन के घर पर छापेमारी की गई। पूछताछ में जुटी एनआईए, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी इन तीनों संदिग्धों से फिलहाल एनआईए पूछताछ करने में जुटी है और इन्हें जल्दी ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है। एनआईए ने अपनी छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 9 मोबाइल, 15 सिम कार्ड्स, 7 मेमोरी कार्ड्स, 3 लैपटॉप, 5 हार्ड डिस्क, 6 पेन ड्राइव, दो टैबलेट और तीन सीडी और डीवीडी बरामद हुई हैं। इसके अलावा तमाम मैग्जीन्स, बैनर्स, नोटिस, पोस्टर्स और किताबें भी बरामद की गई हैं।

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीलर पुत्र अपहरण मामला, जंगल की खाक छान रही पुलिस, दहशत में परिजन

Next Post

बीजेपी संगठन महामंत्री रामलाल पद से हटे, वी सतीश को कमान

Next Post
बीजेपी संगठन महामंत्री रामलाल पद से हटे, वी सतीश को कमान

बीजेपी संगठन महामंत्री रामलाल पद से हटे, वी सतीश को कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d