BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परमाणु हथियारों का विस्तार रोकने में भारत निभा रहा अहम भूमिका: विदेश सचिव

by bnnbharat.com
October 3, 2020
in समाचार
परमाणु हथियारों का विस्तार रोकने में भारत निभा रहा अहम भूमिका: विदेश सचिव
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि सर्वसम्मत बहुपक्षीय कार्य ढांचे के जरिए ही परमाणु निरस्त्रीकरण को हासिल किया जा सकता है और भारत परमाणु हथियार रखने वाले देशों के बीच भरोसा कायम करने के लिए अर्थपूर्ण वार्ता की आवश्यकता को लेकर आश्वस्त है. उन्होंने कहा कि भारत परमाणु हथियार रखने वाले देशों के खिलाफ परमाणु हथियारों का ‘पहले इस्तेमाल नहीं’ करने की नीति का समर्थन करता है.

श्रृंगला ने ”परमाणु हथियारों को पूरी तरह समाप्त करने” के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने की खातिर उच्च स्तरीय डिजिटल पूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ”भारत सार्वभौमिक, सत्यापन योग्य और भेदभाव रहित परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति अपनी पुरानी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, ताकि निरस्त्रीकरण पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के पहले विशेष सत्र के अंतिम दस्तावेज (एसएसओडी-1) के अनुरूप परमाणु हथियार पूरी तरह नष्ट हो सकें.” उन्होंने कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर भारत के रुख के बारे में 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रथम समिति और 2007 में निरस्त्रीकरण सम्मेलन में सौंपे गए कार्य पत्र में बताया गया था.

उन्होंने कहा, ”भारत परमाणु हथियार रखने वाले देशों के खिलाफ (परमाणु हथियारों का) ‘पहले इस्तेमाल नहीं’ करने और परमाणु हथियार नहीं रखने वाले देशों के खिलाफ ‘इस्तेमाल नहीं करने’ की नीति का समर्थन करता है.” यह उच्च स्तरीय बैठक दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर आयोजित की गई. श्रृंगला ने गांधी के हवाले से कहा, ”आप जो करेंगे, वह बहुत कम होगा, लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप करें.” उन्होंने कहा कि भारत ”परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के नेक लक्ष्य” को हासिल करने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है. इस समारोह में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण संयुक्त राष्ट्र के अस्तित्व में आने के बाद से ही संगठन की प्राथमिकता रहा है.

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 75 साल बाद भी और हिरोशिमा एवं नागासाकी में भयावह बमबारी के बाद भी दुनिया परमाणु विनाश के साये में जी रही है. गुतारेस ने कहा, ”कुछ देशों को लगता है कि परमाणु हथियार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम हैं. दुर्भाग्य की बात है कि परमाणु हथियारों को पूरी तरह से नष्ट करने की दिशा में प्रगति रुक गई है.” उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार रखने वाले देशों के बीच बढ़ते अविश्वास और तनाव के कारण परमाणु हमले का खतरा और बढ़ गया है. गुतारेस ने अपील की, ” हम सभी की सुरक्षा के लिए दुनिया को परमाणु निरस्त्रीकरण के साझे पथ की ओर लौटना चाहिए.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री आलमगीर आलम ने ट्रांसफार्मर का फीता काटकर किया उद्घाटन

Next Post

क्या कम्प्यूटर पर काम करने से आंखों में होता है दर्द ? पढ़ें यह टिप्स

Next Post
क्या कम्प्यूटर पर काम करने से आंखों में होता है दर्द ? पढ़ें यह टिप्स

क्या कम्प्यूटर पर काम करने से आंखों में होता है दर्द ? पढ़ें यह टिप्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d