BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Pakistan पर हमले की साजिश रच रहा भारत: शाह महमूद कुरैशी

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in Uncategorized
Pakistan पर हमले की साजिश रच रहा भारत: शाह महमूद कुरैशी

Pakistan पर हमले की साजिश रच रहा भारत: शाह महमूद कुरैशी

Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद: पाकिस्तान को नई दिल्ली में अपने उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या को आधा करने के लिए कहने के एक दिन बाद, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को भारत पर सनसनीखेज आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद से विपक्षी दलों का ध्यान हटाने के लिए भारत, पाकिस्तान पर हमले की साजिश रच रहा है. जियो पाकिस्तान से बात करते हुए कुरैशी ने कहा, “भारत की मनोदशा स्पष्ट है क्योंकि यह चीन के साथ सीमा विवाद से ध्यान हटाकर उसे पाकिस्तान की तरफ करना चाहता है.

उन्होंने दावा किया कि भारत-पाकिस्तान के खिलाफ ‘झूठा प्रचार’ शुरू करने का बहाना ढूंढ रहा है. मगर, उन्होंने न तो इसका कोई प्रमाण दिया और न ही कोई सबूत. कुरैशी ने कहा, “भारत में विपक्ष जो सवाल उठा रहा है, उसका उनकी सरकार जवाब नहीं दे सकती है.” उन्होंने कहा कि गलवन घाटी में चीन के साथ सीमा विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया के संबंध में मोदी सरकार की आलोचना की जा रही है, जिसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे .

कुरैशी ने भारत को पाकिस्तान पर किसी भी हमले को शुरू करने से परहेज करने की चेतावनी देते हुए कहा, “अगर नई दिल्ली कोई भी दुस्साहस करती है, तो पाकिस्तान पूरी ताकत के साथ जवाब देगा.” उन्होंने कहा कि भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिकों के खिलाफ जासूसी करने के बेबुनियाद आरोप लगाए थे. कुरैशी ने आरोप लगाया कि भारत में पाकिस्तानी कर्मचारियों को परेशान किया गया और अधिकारियों द्वारा उनकी कारों का पीछा किया गया.

कुरैशी ने कहा कि इस्लामाबाद में इंडियन चार्ज डी’ अफेयर्स को मंगलवार को तलब किया गया था और उन्हें बता दिया गया है कि भारतीय कर्मचारियों के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाएगा. कुरैशी ने कहा कि हमने इंडियन चार्ज डी अफेयर्स से कहा था कि इस एक-तरफा नीति के कारण आप अपने डिप्लोमैटिक स्टाफ की उपस्थिति में 50 प्रतिशत तक की कमी कर सकते हैं.

बताते चलें कि मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि वह नई दिल्ली में अपने दूतावास के कर्मचारियों की संख्या आधी कर दें और भारत भी इस्लामाबाद में ऐसा ही करेगा. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान और उसके अधिकारियों का व्यवहार वियना कन्वेंशन और राजनयिक और काउंसलर अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप नहीं है.

इसके विपरीत, यह सीमा पार हिंसा और आतंकवाद का समर्थन करने की एक बड़ी नीति का आंतरिक तत्व है. इसलिए, भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या को 50 फीसदी तक कम करने का निर्णय लिया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शासन की योजना को जन-जन तक पहुंचाने में मदद कर रहा है ‘वन्या रेडियो’

Next Post

24 जून से 8 जुलाई तक लगेंगे ‘बिजली शिकायत समाधान शिविर’

Next Post
24 जून से 8 जुलाई तक लगेंगे ‘बिजली शिकायत समाधान शिविर’

24 जून से 8 जुलाई तक लगेंगे 'बिजली शिकायत समाधान शिविर'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d