BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रंप की मांग पर भारत 24 दवाओं के निर्यात को हुआ तैयार

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in समाचार
ट्रंप की मांग पर भारत 24 दवाओं के निर्यात को हुआ तैयार

ट्रंप की मांग पर भारत 24 दवाओं के निर्यात को हुआ तैयार

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद भारत ने विटामिन बी1 और बी 12 सहित 24 फार्मा सामग्रियों और दवाओं पर निर्यात प्रतिबंधों में ढील दे दी.

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की अधिसूचना के अनुसार, पैरासिटामोल और पैरासिटामोल से बनी अन्य दवाइयों पर निर्यात प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा.

Also Read This: कोरोना का कहर जारी: भारत अगर मदद नहीं करता है तो देंगे करारा जवाब- ट्रंप

डीजीएफटी ने तीन मार्च को 26 दवा सामग्रियों (एपीआई) और उनके यौगिक दवाइयों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था जिसके तहत निर्यातक को निर्यात के लिए डीजीएफटी से लाइसेंस या अनुमति लेनी होती है.

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि यदि भारत अनुरोध के बावजूद हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात की अनुमति नहीं देता है, तब उन्हें हैरानी होगी. पिछले हफ्ते ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मदद मांगी है ताकि भारत अमेरिकी में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की बिक्री की इजाजत दे. इससे कुछ घंटे पहले ही भारत ने मलेरिया की इस दवा के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया था.

ट्रंप ने कहा, ‘मुझे हैरानी होगी अगर वह (ऐसा) करते हैं, क्योंकि आप जानते हैं कि भारत का अमेरिका के साथ व्यवहार बहुत अच्छा रहा है.’

Also Read This: भारत ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

ट्रंप ने कहा कि भारत कई वर्षों से अमेरिकी व्यापार नियमों का फायदा उठा रहा है, इसके बाद अगर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को रोकता है, तब उन्हें हैरानी होगी. मैंने रविवार (Sunday) सुबह उनसे बात की, उन्हें फोन किया, और मैंने कहा कि हम इस बात की सराहना करुंगा, यदि आप आपूर्ति होने दे. अगर वे इसकी इजाजत नहीं दे, तब कोई बात नहीं, लेकिन जाहिर तौर पर इसकी प्रतिक्रिया हो सकती है. क्यों नहीं होनी चाहिए?’

अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि भारत दवा क्षेत्र में अमेरिका का प्रमुख सहयोगी रहा है और अमेरिका को उम्मीद है कि दोनों देशों में यह तालमेल जारी रहेगा. भारत ने पिछले महीने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, जबकि कोरोना (Corona virus) संक्रमण के इलाज के लिए ट्रंप इस दवा की जोरदार वकालत कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आकस्मिक खाद्यान्न निधि कोष से 8,878 लोगों को मिला लाभ

Next Post

सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा तुलसी एवं लेमनग्रास युक्त सेनिटाइजर

Next Post
सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा तुलसी एवं लेमनग्रास युक्त सेनिटाइजर

सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाया जा रहा तुलसी एवं लेमनग्रास युक्त सेनिटाइजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d