दिल्ली: यूएनएससी में जीत के बाद भारत ने कहा कि आतंकवाद से लड़ना हमारी बेहद अहम प्राथमिकता रहेगी. यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि यूएन के सदस्यों ने जबरदस्त बहुमत के साथ भारत को सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता 2020-22 के लिए चुना है, इससे मैं बहुत खुश हूं. इसके लिए मैं यूएन के सभी देशों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने भारत का समर्थन किया.

