BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे

by bnnbharat.com
October 15, 2020
in समाचार
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 के कुल परीक्षणों की संख्या में तेजी से वृद्धि का प्रदर्शन किया है. देश ने आज कुल 9 करोड़ नमूनों के परीक्षणों की सीमा को पार कर लिया है.

पिछले 24 घंटों में किए गए 11,45,015 परीक्षणों के साथ अभी तक कुल 9,00,90,122 नमूनों का परीक्षण हो चुका है.

देश की परीक्षण क्षमता देश भर में फैली 1900 से अधिक प्रयोगशालाओं और केंद्र तथा राज्य / केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों के सहयोगात्मक प्रयासों से कई गुना अधिक है. हर दिन 15 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है.

परीक्षण की क्षमता में प्रगतिशील विस्तार ने परीक्षण संख्याओं की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. देश में 1135 सरकारी प्रयोगशालाओं और 823 निजी प्रयोगशालाओं सहित कुल 1935 परीक्षण प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं जिसकी बदौलत दैनिक परीक्षण क्षमता में पर्याप्त वृद्धि हुई है.

निरंतर आधार पर बहुत उच्च देशव्यापी परीक्षण के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय पॉजिटिविटी दर में कमी आई है. यह इंगित करता है कि संक्रमण के प्रसार की दर प्रभावी रूप काबू किया गया है.

20 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत से कम है. संचयी पॉजिटिविटी दर 8.04% है और इसमें निरंतर गिरावट जारी है.

भर्ती और मानक उपचार प्रोटोकॉल का पालन करने की केंद्र की रणनीति के तहत राज्यों/संघ शासित प्रदेशों द्वारा सहयोगात्मक कार्रवाई के परिणामस्‍वरूप प्रतिदिन संक्रमण के नए मामलों में निरंतर कमी हो रही है, जिससे सार्वजनिक और निजी अस्पताल और होम आइसोलेशन के लिए चिकित्सा की एक मानकीकृत गुणवत्ता सुनिश्चित हुई है.

भारत ने हाल के दिनों में लगातार नए मामलों की तुलना में अधिक रिकवरी दर दर्ज की है. नतीजतन, सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है और आज सक्रिय मामले घटकर 8,26,876 हो गए हैं और यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 11.42% है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनवितरण प्रणाली दुकानदार पर ग्रामीणों ने लगाया राशन गबन करने का आरोप,जांच के लिए पहुंचे MO

Next Post

ममता सरकार बांग्लादेश से बुलवा रही है शूटर: कैलाश विजयवर्गीय

Next Post
ममता सरकार बांग्लादेश से बुलवा रही है शूटर: कैलाश विजयवर्गीय

ममता सरकार बांग्लादेश से बुलवा रही है शूटर: कैलाश विजयवर्गीय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d