BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सावधानी से लॉकडाउन हटाए भारत: WHO

by bnnbharat.com
April 10, 2020
in समाचार
सावधानी से लॉकडाउन हटाए भारत: WHO

सावधानी से लॉकडाउन हटाए भारत: WHO

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए भारत में घोषित लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के कगार पर है. ऐसे में लॉकडाउन की समय सीमा को आगे बढ़ाए जाने या न बढ़ाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्पेशल दूत ने भारत को लॉकडाउन खत्म करने के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के खास दूत डेविड नबारो ने कहा कि भारत में लॉकडाउन को खत्म करते समय बहुत सेलेक्टिव और केयरफुल रहना होगा. उन्होंने कहा कि उन उपायों की जरूरत है, जो यह सुनिश्चित करें कि हॉटस्पॉट इलाकों में रहने वाले लोग नई जगहों पर जाना और बीमारी फैलाना न शुरू कर दें.

नबारो ने कहा कि कोई भी देश नहीं चाहता कि उसके यहां बहुत लंबे समय तक लॉकडाउन जारी रहे जबकि यह अपरिहार्य न हो. नबारो ने कहा, इसलिए फिलहाल सबसे अच्छी चीज यह है कि कोरोना के पॉजिटिव मामलों को डिटेक्ट करने और संक्रमित लोगों को आइसोलेट करने की कम्युनिटी लेवल क्षमता को विकसित किया जाए.

नबारो गुरुवार को बेन्नेट युनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कोविड-19 पर ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूत के बतौर हिस्सा ले रहे थे. उन्होंने इस दौरान लॉकडाउन का फैसला जल्दी लेने के भारत के कदम की सराहना की.

नबारो ने कहा कि इसने महामारी के प्रकोप तो तीव्र होने से बचा लिया.उन्होंने कहा कि इस समय का उपयोग क्षमताओं के निर्माण में तथा लोगों को संभावित संकट के प्रति आगाह करने में किया जा सकता है.

नबारो ने कहा कि कोरोना का वैक्सीन बनाना आसान नहीं है. इतना ही नहीं, इतनी अधिक मात्रा में वैक्सीन बना पाना भी संभव नहीं है कि एक छोटे से अंतराल में दुनिया भर के लोगों का टीकाकरण किया जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, देश के 400 जिलों में अभी तक कोविड-19 का 1 भी केस नहीं आया सामने

Next Post

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसाया जा रहा कोरोना मरीजो को, भारत में है महामारी फैलाने की गहरी साजिश

Next Post
नेपाल के रास्ते बिहार में घुसाया जा रहा कोरोना मरीजो को, भारत में है महामारी फैलाने की गहरी साजिश

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसाया जा रहा कोरोना मरीजो को, भारत में है महामारी फैलाने की गहरी साजिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d