रांची: किसान संगठनों द्वारा मोदी सरकार के 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ आहूत आज का भारत बंद व्यापक सफल और कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, जिसका राजधानी रांची सहित पूरे रांची जिला में व्यापक असर रहा.
राजधानी रांची में मेन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर लेन में अवस्थित माकपा कार्यालय से जुलूस निकाला गया. जो अल्बर्ट एक्का चौक पहुंच कर वहां धरने पर बैठ गया. जुलूस में शामिल लोग “कृषि विरोधी 3 काले कानून वापस लो” “मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी” “आवश्यक वस्तु कानून में संशोधन वापस लो” “खेती को पूंजीपतियों के हवाले करने की नीति नहीं चलेगी”आदि नारे लगा रहे थे.
बंद की व्यापक सफलता के लिए माकपा की रांची जिला कमिटी आम जनता को बधाई देती है और मोदी सरकार से मांग करती है कि अविलंब तीनों काले कृषि कानूनों को वापस ले.
आज के कार्यक्रम में राज्य नेतृत्व के अलावा रांची जिला सचिव सुखनाथ लोहरा, रातु के प्रखंड प्रमुख सुरेश मुंडा, सुभाष मुंडा, प्रकाश टोप्पो, भवन सिंह, महेश मुंडा, वीणा लिंडा, एस. के, राय, आर. पी. सिंह, अनिवाण बोस, राजेंद्र राम, चंपा टोप्पो, बुधराम उरांव, कपिल महतो, समीउल्ला, मंसुरी, प्रदीप महतो, नेमहस उरांव, विनोद महतो, बलदेव महतो, अमर उरांव, किशोर भगत, सुजीत लोहरा, बिगल उरांव, अशोक मुंडा, बिरसा मुंडा, छोटन देवी पूर्व मुखिया, कि उन उरांव, इस्माइल लुगून, रामदेव टोप्पो, अशीषन तिर्की, रोहित तिर्की, बिगल कच्छप, अमित कच्छप, एलियस मुर्मू, प्रेम तिर्की, दीपक टोप्पो, राजेन्द्र टोप्पो, रेणू प्रकाश, मोनाजिर, अमन कुमार राजेंद्र महतो, मनबोध हजाम और सुमंत कुमार साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

