BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CAA, NRC के खिलाफ भारत बंद, पोस्टर से मची खलबली

by bnnbharat.com
January 29, 2020
in समाचार
CAA, NRC के खिलाफ भारत बंद, पोस्टर से मची खलबली

CAA, NRC के खिलाफ भारत बंद, पोस्टर से मची खलबली

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है. सीएए के खिलाफ आज कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है. हालांकि इसे लेकर सभी राज्यों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

यूपी के फिरोजाबाद में भारत बंद के पोस्टर लगाए जाने से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई है. आज सुबह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में दुकानें बंद रही. हालांकि पुलिस ने कई स्थानों से पोस्टर हटवा दिए.
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है. संवेदनशील स्थानों पर पुलिसफोर्स तैनात किया गया है.
बहुजन क्रांति मोर्चा और दूसरे संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद का झारखंड में मामूली असर देखने को मिल रहा है.
चतरा में वामसेफ के सदस्यों ने बंद के समर्थन में स्थानीय केसरी चौक को जाम कर दिया. बाद में सदर थाना पुलिस ने जाम समर्थकों को हिरासत में ले लिया.
विरोध प्रदर्शनों और जुलूस आदि को लेकर शहरों में चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है.

 

बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कांजुरमार्ग स्टेशन पर एक रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कुछ लोकल ट्रेनों को भी रोका है. इस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है, कई जगहों पर प्रदर्शनकारी और आम लोगों के बीच झड़प भी हुई है.

वहीं, एक महीने से ज्यादा दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाएं बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च करेंगे. इस दौरान शाहीन बाग की बुजुर्ग महिलाएं यहां प्रदर्शन को संबोधित करेंगे.

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है. सीएए के खिलाफ बुधवार को कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है. हालांकि, इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. मंगलवार को भी पूरे दिन ट्विटर पर #कल_भारत_बंद_रहेगा ट्रेंड कर रहा था और लोगों को इसमें हिस्सा लेने के लिए कहा जा रहा था. बंद का आह्वान बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया है. 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

याचिका खारिज होने पर निर्भया केस के आरोपी मुकेश की आखिरी उम्मीद भी टूटी

Next Post

मोदी और उनकी ड्रीम टीम के आर्थिक सलाहकारों ने अर्थव्यवस्था को कंगाल कर दिया: राहुल गांधी

Next Post
मोदी और उनकी ड्रीम टीम के आर्थिक सलाहकारों ने अर्थव्यवस्था को कंगाल कर दिया: राहुल गांधी

मोदी और उनकी ड्रीम टीम के आर्थिक सलाहकारों ने अर्थव्यवस्था को कंगाल कर दिया: राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d