नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस की लगातार बढ़ती दहशत के बीच मंगलवार को चार देशों के यात्रियों के लिए वीजा निलंबित कर दिया गया. सरकार ने जानकारी दी कि तीन मार्च या उससे पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान के उन नागरिकों को जारी किए गए नियमित वीजा/ ई-वीजा निलंबित किए गए जिन्होंने भारत में प्रवेश नहीं किया है.
भारत में कोरोना वायरस के सोमवार को दो नए मरीज मिले हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है.

