BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत ने दागी एंटी टैंक मिसाइल नाग

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
भारत ने दागी एंटी टैंक मिसाइल नाग
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: भारत ने आज सुबह 6:45 बजे राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज से एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक किया. मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया है. चार किलोमीटर तक मार करने वाली इस मिसाइल को अब भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा.

डीआरडीओ द्वारा 19 अक्टूबर को ओडिशा में बालासोर परीक्षण रेंज से 10 किलोमीटर की दूरी के साथ स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक मिसाइल (एसओएनटी) के हेलीकॉप्टर से परीक्षण करने के बाद नाग का परीक्षण किया गया है. हालांकि भविष्य में यह मिसाइल हेलीकॉप्टरों से हमले के लिए तैयार की जाएगी, लेकिन अभी इसका जमीन से आयोजित परीक्षण किया गया जोकि सफल रहा.

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार, नाग एंटी टैंक मिसाइल अब तैयार है, क्योंकि इसने हथियार खोजने और फिर लक्ष्य को मारने के 10 सफल परीक्षणों को पूरा कर लिया है. डीआरडीओ पिछले एक महीने से मिसाइल परीक्षण में लगा हुआ है, जिसमें 1000 किमी रेंज की सब-सोनिक क्रूज़ निर्भय मिसाइल भी है. इसका परीक्षण महीने की शुरुआत में किया गया था. आने वाले महीनों में अन्‍य मिसाइलों के परीक्षण किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि बूस्टर में तकनीकी कमी को पहचाने के बाद ठीक किया गया है.

एंटी टैक विरोधी मिसाइल नाग के अंतिम परीक्षण का मतलब है कि भारतीय सेना को अब इस हथियार को इज़राइल या अमेरिका से आयात नहीं करना पड़ेगा. यह एक विश्वसनीय एंटी-टैंक हथियार की अनुपलब्धता के कारण था कि भारत को लद्दाख में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा आक्रमण के बाद आपातकालीन खरीद के रूप में इज़राइल से स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलों के लगभग 200 पीस खरीदने पड़े. 15 जून को गलवान में दोनों देशों के बीच विवाद भड़कने के बाद भारत ने इन मिसाइलों को खरीदने का निर्णय किया.

भारत और चीन दोनों ने लद्दाख में 1597 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारी संख्‍या में सैनिकों को तैनात किया है. भारत को अक्साई चिन के कब्जे में पीएलए के तोपखाने, रॉकेट और टैंकों को देखते हुए एंटी टैंक मिसाइल की जरूरत महसूस हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

350 पैसेंजर ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार, यात्रियों की जेब होगी ढीली

Next Post

दिल्ली सरकार का टेंडर जारी, जल्द शुरू होगी राशन की होम डिलीवरी

Next Post
दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह सील, बिना पास के नहीं मिलेगी एंट्री: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली सरकार का टेंडर जारी, जल्द शुरू होगी राशन की होम डिलीवरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d