दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है. तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान से भी कोरोना संक्रमण का फैलाव नहीं रुक रहा है.
ऐसे में देश के टीकाकरण अभियान में रूसी टीका स्पूतनिक वी को जल्द शामिल करने का फैसला किया गया है. भारत सरकार ने रूसी टीके स्पूतनिक वी को मई के आखिरी तक आयात करने का आदेश दिया है.
बता दें कि भारत से पहले 59 देश रूसी स्पूतनिक वी वैक्सीन को उपयोग करने की मंजूरी दे चुका है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कोरोना पर काबू पाने के लिए अक्टूबर तक देश में पांच और टीके उपलब्ध हो जाएंगे. फिलहाल भारत में दो टीके कोविशील्ड और कोवैक्सिन का उत्पादन हो रहा है.

