BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलेगा भारत: सौरव गांगुली

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in समाचार
अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलेगा भारत: सौरव गांगुली

अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलेगा भारत: सौरव गांगुली

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इस टेस्ट में भारत ने आसानी से बांग्लादेश को हरा दिया था. वहीं रविवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि भारत अपना दूसरा डे-नाइट टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा.

बता दें, इस साल अक्टूबर महीने में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. इस दौरे पर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की एक सीरीज खेलेगा. वहीं एडीलेड में होने वाला टेस्ट मुकाबला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा.

रविवार को सौरव गांगुली ने जानकारी देते हुए कहा,’हां ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान भारत डे-नाइट टेस्ट खेलेगा. जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.’ इतना ही नहीं भारत इंग्लैंड के खिआफ भी एक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगा. सौरव गांगुली ने बताया कि भारत इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में भी एक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगा. गौरतलब हो, इंग्लैंड इस साल के अंत में भारत दौरे पर आएगी जहां वो इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी. इस सीरीज का दूसरा मैच डे-नाइट टेस्ट मैच होगा.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा,’मैं आश्वस्त हूं कि डे-नाइट टेस्ट मैच आगे बढ़ने का रास्ता है. हमने ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ एक बड़ा बदलाव देखा और मुझे पता है कि सभी देश इस विचार को प्रोत्साहित करना चाहते हैं. हम भी इसके लिए तैयार हैं.’ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अहमदाबाद के सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत अपनी सरजमीं पर दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगा.

उल्लेखनीय हो, इस साल की शुरूआत में जब ऑस्ट्रेलिया टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी तब विराट कोहली ने पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा था, हम चुनौती के लिए तैयार हैं. फिर चाहे यह गाबा हो या पर्थ… यह हमारे लिए मायने नहीं रखता. यह किसी भी टेस्च सीरीज का बेदह रोमांचक हिस्सा बन गया है और गम डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुफिया एजेंसियों का अलर्ट : साधु के वेश में हमला कर सकते हैं आतंकी

Next Post

जैश-ए-मोहम्मद ने वीडियो जारी कर दी भारत पर आतंकी हमले की धमकी

Next Post
जैश-ए-मोहम्मद ने वीडियो जारी कर दी भारत पर आतंकी हमले की धमकी

जैश-ए-मोहम्मद ने वीडियो जारी कर दी भारत पर आतंकी हमले की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d