BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

India vs Australia 2nd ODI: भारत की संयमित शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया ने दिया है 390 रन का लक्ष्य

by bnnbharat.com
November 29, 2020
in समाचार
India vs Australia 2nd ODI: भारत की संयमित शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया ने दिया है 390 रन का लक्ष्य
Share on FacebookShare on Twitter

सिडनी: सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 390 रन का विशाल लक्ष्य दिया. डेविड वार्नर-आरोन फिंच की जोड़ी एकबार फिर भारत के लिए खतरनाक साबित हुई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी हुई. स्टीव स्मिथ ने सीरीज में लगातार दूसरी सेंचुरी मारी. मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल ने भी अर्धशतक लगाया. क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मौका था जब टॉप-5 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर लगाया.

टीम इंडिया ने 3 ओवरों नें 17 रन बनाए हैं. मयंक अग्रवाल (13) और शिखर धवन (4) क्रीज पर हैं  मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की जोड़ी ने भारतीय पारी का आगाज किया है. पहले ओवर में मयंक ने मिशेल स्टार्क को दो शानदार चौके जड़े.

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने लगातार दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजों को खूब तरसाया. इस बार कंगारुओं ने टीम इंडिया को 390 रनों का टारगेट दिया है. डेविड वॉर्नर (83), एरॉन फिंच (60), स्टीव स्मिथ (104) मार्नस लाबुशेन (70) और ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 63) ने रनों का अंबार लगाया. मेजबानों ने पिछले मैच में 374/6 रन बनाए थे और अब 389/4 रन बनाकर टीम इंडिया के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्कोर को और बेहतर कर लिया.

टीम इंडिया के गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई रनों के प्रवाह को रोक नहीं पाए. जसप्रीत बुमराह (79 रन देकर एक विकेट), मोहम्मद शमी (73 रन देकर एक विकेट) और नवदीप सैनी (70 रन देकर कोई विकेट नहीं) की नाकामी जारी रही. गेंदबाजी पर लौटे हार्दिक पंड्या ने 4 ओवरों में 24 रन देकर एक विकेट निकाला. युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा ने बिना कोई सफलता के क्रमश: 71 और 60 रन दिए.   

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार धमाके में 26 अफगान सुरक्षाबलों की मौत

Next Post

किसान आंदोलन: आगे की रणनीति को लेकर किसानों की बैठक जारी

Next Post
किसान आंदोलन: आगे की रणनीति को लेकर किसानों की बैठक जारी

किसान आंदोलन: आगे की रणनीति को लेकर किसानों की बैठक जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d