BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत और इंग्लैंड की भिडंतआज, रोहित और केएल राहुल करेंगे ओपनिंग

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
जानिए भूगोल का टीचर कैसे बन गया शतक लगाने की मशीन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच आज शाम 7 बजे से मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस मैच में हमें कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
वहीं भारत ने टेस्ट सीरीज में भले ही इंग्लैंड को आसानी से हरा दिया, लेकिन टी20 सीरीज में भारत के लिए इंग्लिश टीम एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. बता दें कि, मौजूदा इंग्लैंड टीम के 11 में से 10 खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (ipl) में खेलते हैं, ऐसे में उनको भारतीय खिलाड़ियों की खेल रणनीति का खासा अनुभव है.
टी20 में भारत-इंग्लैंड का रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों का इस फॉर्मेट में अब तक 14 बार आमना-सामना हो चुका है. इसमें दोनों ही टीमों को सात-सात बार जीत मिली है. वहीं भारतीय सरजमीन पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अब तक कुल छह मैच खेले हैं, जिसमें उसे तीन मैचों में जीत और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
सूर्यकुमार, ईशान किशन और राहुल तेवतिया का खेलना मुश्किल
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और राहुल तेवतिया को भारतीय टीम में तो जगह मिली है, लेकिन पहले मुकाबले में इन तीनों का खेलना मुश्किल है. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि, अक्षर पटेल की लंबे वक्त के बाद टीम में वापसी हो सकती है. पिच को देखते हुए यह माना जा रहा है कि विराट कोहली इस मैच में तीन स्पिनर्स को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकते हैं. इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करेंगे, लेकिन वह छठे गेंदबाजी विकल्प के लिए खेलेंगे.
केएल राहुल और रोहित करेंगे ओपनिंग
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि पहले टी20 में उप कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे. ऐसे में यह साफ है कि शिखर धवन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी. वहीं मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है, क्योंकि ऋषभ पंत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वह हार्दिक पांड्या के साथ मैच फिनिशर की भूमिका अदा करेंगे. वहीं भारत तीन स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल के रूप में मेहमान टीम का सामना कर सकता है. तो तेज गेंदबाजी विभाग भुवनेश्वर कुमार और दीपक चहर के जिम्मे रह सकता है.
भारत की संभावित playing xi
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल/नवदीप सैनी/टी नटराजन.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंजाब के लुधियाना और पटियाल में लगा Night Curfew

Next Post

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गणित, भौतिक और रसायन विषय जरूरी नहीं, एआईसीटीई का बड़ा फैसला

Next Post
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गणित, भौतिक और रसायन विषय जरूरी नहीं, एआईसीटीई का बड़ा फैसला

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गणित, भौतिक और रसायन विषय जरूरी नहीं, एआईसीटीई का बड़ा फैसला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d