BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों में आत्म विश्वास से आत्मनिर्भर बनेगा भारत: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in समाचार
किसानों में आत्म विश्वास से आत्मनिर्भर बनेगा भारत: दीपक प्रकाश

किसानों में आत्म विश्वास से आत्मनिर्भर बनेगा भारत: दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मोदी सरकार अपने प्रारंभिक काल से ही गांव, गरीब, किसान को समर्पित रही है. इस संबंध के अनेक कल्याणकारी योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है. इस बीच विश्वव्यापी कोरोना संकट से मची उथल पुथल में गांव, गरीब, किसान मजदूर में आत्म विश्वास भरना और फिर उन्हें उनकी ताकत के साथ आत्म निर्भर बनाना यह बड़ी चुनौती है.

मोदी सरकार ने इसे अवसर में बदलकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है. यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एवं राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किसानों एवं कृषि, डेयरी, मत्स्य, पशुपालन, टीकाकरण आदि के लिये घोषित एक लाख करोड़ के पैकेज पर उन्हें आभार प्रकट करते हुए कही.

प्रकाश ने कहा कि भारत आज भी गांव में ही बसता है. संकट की इस घड़ी में आज लाखों प्रवासी गांव में लौट रहे है. यह शक्ति हताश और निराश न हो इसकी चिंता हमारे प्रधानमंत्री को है. उनकी दूरदृष्टि ने आत्म विश्वास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लिये 130 करोड़ जनता को संकल्पित किया है.

उन्होंने कहा कि आज के पैकेज में कई ऐसी योजनाओं का उल्लेख है जिससे झारखंड लाभान्वित हो सकता है. चाहे वह मधुमक्खी पालन हो, मत्स्य पालन हो, डेयरी का क्षेत्र हो, या फिर सब्जी उत्पादन हो सबके लिये बड़े पैकेज दिये गए है. उन्होंने कहा कि सेक्टर वाइज हब बनाने की दिशा में झारखंड को अपने प्रसिद्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये विशेष प्रयास कर यहां के किसानों को मजबूत करना चाहिये.

प्रकाश ने कहा कि वन औषधियों के लिये झारखंड की पहचान है. राज्य में गंगा का किनारा भी है. केंद्र सरकार की पहल से जुड़कर झारखंड तेजी से इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है. इसके अतिरिक्त रेशम उत्पादन, लाह उत्पादन में भी असीम संभावनाएं है.

प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार ने कई कानून में भी बदलाव लाकर खेती और किसानी को मजबूत करने की पहल की है. आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन, बैरियर मुक्त अंतर राज्य व्यापार से किसान मजबूत होंगे.

उन्होंने कहा कि बड़े खुदरा व्यापारियों से फसल, सब्जी लगाने के समय ही विनियमित करने से किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा साथ ही फसल सुरक्षित भी होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तमिलनाडु से मुंगेर पहुंचे 195 प्रवासी, स्क्रीनिंग कर भेजे गए घर

Next Post

जरूरी सावधानी अपनाएं, खुद बचें- ग्राहक को भी बचाएं

Next Post
जरूरी सावधानी अपनाएं, खुद बचें- ग्राहक को भी बचाएं

जरूरी सावधानी अपनाएं, खुद बचें- ग्राहक को भी बचाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d