रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और मजबूत भारत का उदय विश्व पटल पर हुआ है.
मोदी सरकार 1 में जनधन खाता, शौचालय निर्माण, उज्जवला गैस योजना, जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि, गरीब पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास जैसी, गरीब कल्याण की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा गया. 80 करोड़ गरीब विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए.
मोदी सरकार 2 का प्रथम स्वर्णिम वर्ष ने राष्ट्र की एकात्मता को मजबूत किया. धारा 370 की समाप्ति, सीएए कानून, तीन तलाक पर प्रतिबंध और अयोध्या में भब्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना सभी निर्णय ऐतिहासिक है.
प्रदेश अध्यक्ष ने आज रांची महानगर हरमू मंडल में व्यक्तिगत संपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए ये विचार व्यक्त किये. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मंडलों में 35 लाख घरों तक कार्यकर्ता मोदी जी के संदेश को पहुचायेंगे.
हरमू मंडल में कई परिवारों में जाकर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश ने मोदी द्वारा लिखित पत्र, केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पर्चे का वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया.
प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना महामारी से बचाओ एवं आत्म निर्भर भारत के निर्माण के लिये लोकल के लिये वोकल का संकल्प भी दिलाया. कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया.
हिंदपीढ़ी मंडल में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार 2 ने नामुमकिन को मुमकिन करके दिखया है.
मोदी के नेतृत्व में एक तरफ गांव, गरीब, किसान मजबूत हुए हैं. कल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों गरीबों के खाते में सीधा पहुंच रहा है. देश में बुनियादी सुविधाएं तेजी से विकसित हुई है. सीमाएं सुरक्षित हुई है. दुश्मन पराजित हो रहे हैं. विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है.
कोरोना संकट की चुनौतियों को भी प्रधानमंत्री ने अवसर में बदला है. हमें आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा में लोकल के लिये वोकल बनना है.
सुखदेव नगर मंडल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार कोरोना संकट में गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा में मिसाल कायम किया. अब हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करना है. घर-घर में लोकल के लिये वोकल की जागरूकता को तेजी से फैलाना है.
कार्यकर्ता मोदी सरकार 2 की ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ आत्मनिर्भर भारत, स्वस्थ भारत, मजबूत भारत बनाने के संदेश को जन जन तक पहुंचाना है.
रांची महानगर के अन्य मंडलों में विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, सांसद संजय सेठ विधायक समरी लाल, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा सहित पूरे प्रदेश में व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत हुई.
पार्टी के सांसद, विधायक गण, पूर्व सांसद पूर्व विधायक गण, मेयर, डिप्टी मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी गण जिलाध्यक्ष गण, मोर्चों के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता शामिल हुए.

