BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीरीज जीतने न्यूजीलैंड में उतरेगा भारत

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in Uncategorized
सीरीज जीतने न्यूजीलैंड में उतरेगा भारत
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूजीलैंड: टेस्ट क्रिकेट में सफलता के रथ पर सवार विश्व की नंबर एक टीम भारत शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरु होने वाले पहले टेस्ट मैच में जब उतरेगी तो उसका लक्ष्य 11 साल बाद कीवी जमीन पर सीरीज जीत हासिल करना होगा.

कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शानदार शुरुआत की थी और टी-20 सीरीज को 5-0 से जीता था. लेकिन तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया का 0-3 से सफाया हो गया था. छोटे फॉर्मेट के बाद अब इस दौरे के आखिरी चरण में बड़े फॉर्मेट की बारी है और विश्व की नंबर एक टीम सीरीज को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. हालांकि उसे मेजबान टीम की चुनौती को वनडे के प्रदर्शन के आधार पर गंभीरता से लेना होगा.

भारत का इस दो टेस्ट मैचों की सीरीज में लक्ष्य 11 साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतना होगा. भारत ने आखिरी बार 2008-09 में न्यूजीलैंड में तीन मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी. इसके बाद भारत को 2013-14 में न्यूजीलैंड के हाथों दो मैचों की सीरीज में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

भारत अपनी पिछली पांच सीरीज में अपराजित है और इस दौरान उसने वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बंगलादेश को हराया है. अब उसके निशाने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

योगी ‘भारतीय संविधान के मापदंड’ से परे बयान दे रहे है: बसपा

Next Post

आपसी रंजिश में 2 हॉकी खिलाड़ियों की गोली मारकर हत्या

Next Post
आपसी रंजिश में 2 हॉकी खिलाड़ियों की गोली मारकर हत्या

आपसी रंजिश में 2 हॉकी खिलाड़ियों की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d