BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत देगा चीन को मुंहतोड़ जवाब, ‘आकाश’ से तोड़ेंगे ड्रैगन का दुस्साहस

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in समाचार
भारत देगा चीन को मुंहतोड़ जवाब, ‘आकाश’ से तोड़ेंगे ड्रैगन का दुस्साहस
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पूर्वी लद्दाख का दो दिन दौरा करके लौटे सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भरोसा दिलाया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात भारत की सेना चीन के किसी भी आक्रमण या दुस्साहस को रोकने में पूरी तरह सक्षम और तैयार हैं.

मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम तैनात

फेसऑफ पॉइंट पर दोनों देशों के सैनिक महज 500 मीटर की दूरी पर आमने-सामने हैं. भारतीय वायुसेना ने एलएसी पर अब आकाश मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात कर दिया है.

सरफेस-टू-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम मौजूद

अब पूरे सेक्टर में एडवांस क्विक रिएक्शन वाला सरफेस-टू-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम मौजूद है, जो चीन के किसी भी फाइटर जेट को कुछ सेकंड में ही तबाह कर सकता है.

इसके अलावा सीमा पर भारत ने होवित्जर तोपों, पैदल सेना के वाहनों और करीब 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों की भी तैनाती की है. वायुसेना ने मल्टीरोल कॉम्बैट मिराज-2000, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान तैनात किए हैं, जो नियमित रूप से आसमान में गश्त कर रहे हैं. भारत मजबूत सैन्य ताकत के साथ अग्रिम क्षेत्रों में अच्छी तरह से तैनात है.

गलवां नदियों के संगम को पार नहीं करने की चेतावनी

गलवां घाटी क्षेत्र में पेट्रोलिंग पॉइंट-14 (खूनी संघर्ष वाली जगह) पर चीनी आर्मी अभी भी अड़ी है और भारतीय सैनिकों को श्योक और गलवां नदियों के संगम को पार नहीं करने की चेतावनी दे रही है. पहले चीन का फिंगर-8 में एक कैंप था, लेकिन फिर फिंगर-4 पर भी कब्जा जमा लिया.

एलएसी फिंगर आठ से होकर गुजरती है. फिंगर-4 के आगे का क्षेत्र चट्टानी होने से सिर्फ पैदल ही आया-जाया जा सकता है. इसलिए चीनी सैनिकों को फिंगर-4 तक आने में बड़ी मुश्किल होती थी. फिंगर-4 और फिंगर-3 के बीच भारत का मुख्य आधार शिविर है. ये क्षेत्र इतने करीब हैं कि भारत चीन के सैनिक 500 मीटर की दूरी पर हैं.

 

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 5 लाख के पार, 16,095 लोगों की मौत

Next Post

21 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगा ब्रेक

Next Post
21 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगा ब्रेक

21 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगा ब्रेक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d