BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत को कोरोना दवा के उत्पादन में बड़ी भूमिका निभानी होगी: फ्रांस

by bnnbharat.com
May 24, 2020
in समाचार
भारत को कोरोना दवा के उत्पादन में बड़ी भूमिका निभानी होगी: फ्रांस
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है, मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. दुनियाभर में फिलहाल इसके रोकथाम के लिए कोई दवा या टीका विकसित नहीं हो पाई है, हालांकि फ्रांस को भारत से इस दिशा में काफी उम्मीदें हैं.

रविवार को फ्रांस के राजदूत राजदूत इमैनुएल लेनाइन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि एक बार कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार मिल जाए तो उसके बाद भारत को पड़े पैमाने पर दवा और टीके के उत्पादन में अहम भूमिका निभानी होगी.

इमैनुएल लेनाइन ने कहा, ‘अगर हम चाहते हैं कि कोविड-19 की दवा और टीका आने के बाद दुनियाभर में उसका समान वितरण हो तो इसके लिए सभी देशों के बीच समन्वय की बहुत आवश्यकता है. इसमें दवाओं और टीकों के उत्पादक देश के तौर पर भारत को अहम भूमिका निभानी होगी.’

दरअसल भारत दुनियाभर में टीकों और जेनेरिक दवाओं का अग्रणी निर्माता देश है और कोरोना के इस बुरे दौर में भी देश के अनेक शोध संस्थान कोरोना वायरस संक्रमण की दवा तलाशने में लगे हुए हैं.

फ्रांस के राजदूत का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब बड़ी संख्या में देश और यूरोपीय संघ ऐसे प्रयास कर रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार की कोई भी दवा अथवा टीके का व्यापक पैमाने पर उत्पादन हो ताकि सभी तक इसकी न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित हो सके.

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन की दो दिवसीय बैठक में भी यह मुद्दा जोर शोर से उठा था और कई देशों ने सभी देशों के लिए दवा उपलब्ध कराने की मांग की थी. उनका कहना था कि ऐसे नहीं हो कि सारी दवाएं अमीर देशों के पास पहुंच जाएं.

बता दें कि विश्व में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 3.30 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं जबकि 50 लाख से अधिक संक्रमित हैं. वहीं दुनियाभर में कई शोधकर्ता कोरोना वायरस की दवा तैयार करने के काम में दिन रात जुटे हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस पार्टी स्पीकर को निर्देशित न करें: अनंत ओझा

Next Post

प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए किया गया ‘माइग्रेशन कमीशन’ का गठन

Next Post
प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए किया गया ‘माइग्रेशन कमीशन’ का गठन

प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए किया गया 'माइग्रेशन कमीशन' का गठन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d