BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत जल्द लागू करेगा ‘नई साइबर सुरक्षा नीति’

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
भारत जल्द लागू करेगा ‘नई साइबर सुरक्षा नीति’
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चीनी मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले और तकनीकी सप्लाई चेन में हिफाज़त की घेराबंदी मजबूत करने की कड़ी में भारत जल्द ही नई साइबर सुरक्षा नीति लागू करने जा रहा है.

भारत के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संयोजक लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पंत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश के सामने मौजूद नई साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक व्यापक साइबर सुरक्षा नीति लाई जा रही है. इसे तैयार कर लिया गया है और सरकार में शीर्ष स्तर पर मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा.

जनरल पंत ने बताया कि साइबर सुरक्षा के खतरों का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते साल करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान साइबर हमलों और धोखाधड़ियों के कारण उठाना पड़ा. वहीं दुनिया में बीते 9 महीनों के दौरान दर्ज किए गए साइबर अपराध से हुए नुकसान का आंकड़ा ही करीब 6 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है.

हाल ही में सरकार के साइबर सुरक्षा तंत्र की तरफ से किए गए एक आंकलन में पाया गया कि 15 ऐसे वैक्टर पॉइंट हैं जिनके सहारे मोबाइल फोन को हैक कर उसमें मालवेयर डालना सम्भव है. इसमें एप्स ही नहीं बल्कि वाईफाई कनेक्शन, मेमोरी चिप और ब्लूटूथ शामिल हैं. आंकलन में पाया गया कि क़ई एप तीसरे स्थान पर डेटा भेज रहे थे.

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संयोजक के मुताबिक, देश के एटॉमिक कार्यक्रम, अंतरिक्ष मिशन, वित्तीय क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट समेत कुछ अहम सेक्टर में सूचना सुरक्षा सरकार की बड़ी चिंता और प्राथमिकता है. वहीं दुनियाभर में रेन्समवेयर यानी फिरौती वसूल करने की मंशा से भेजे गए मेलवेयर हमलों का बढ़ना इन चिंताओं में इजाफा करता है.

इतना ही नहीं दुनिया के बड़े संगठित अपराध गुटों और माफिया संगठनों में साइबर टीमों की सक्रियता भी फिक्र बढ़ती है. साइबर सुरक्षा तंत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के दौरान अस्पतालों पर साइबर हमले और उसके जरिए धन वसूली जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं जो बताती हैं कि इससे जुड़े अपराधी कितने संवेदनहीन हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बस की चपेट में आने से युवक की मौत

Next Post

महिला उत्पीड़न को बढ़ावा दे रहा है कांग्रेस झामुमो का ब्यान: प्रदीप सिन्हा

Next Post
महिला उत्पीड़न को बढ़ावा दे रहा है कांग्रेस झामुमो का ब्यान: प्रदीप सिन्हा

महिला उत्पीड़न को बढ़ावा दे रहा है कांग्रेस झामुमो का ब्यान: प्रदीप सिन्हा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d