BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से जल्द उबरेगा भारत, अमेरिकी कंपनी का दावा

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
बोलने और सांस के जरिए भी फैलता है कोरोना वायरस: अमेरिकी वैज्ञानिक

बोलने और सांस के जरिए भी फैलता है कोरोना वायरस: अमेरिकी वैज्ञानिक

Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन :  परामर्श सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी डेलॉयट के सीईओ पुनीत रंजन ने कहा कि भारत पूरे दमखम के साथ कोविड-19 संकट से उबरेगा और 21वीं सदी निश्चित रूप से भारत की सदी है.  रंजन ने कहा कि भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों का सामना करने में अच्छा प्रदर्शन किया है.

भारतीय मूल के अमेरिकी दिग्गज कारोबारी एक साक्षात्कार में कहा कि यह भारत की सदी है और मैं इसके बारे में आश्वस्त हूं.  उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से अपनी (भारतीय) विरासत को देखते हुए थोड़ा पक्षपाती हूंलेकिन मुझे सच में पूरा भरोसा है कि यह भारत की सदी है, क्योंकि भारत में बड़ी संख्या में प्रतिभावान नौजवान हैं और यहां पिछले 75 वर्षों से लोकतांत्रिक परंपरा कायम है.  

रंजन ने कहा कि महामारी ने सभी को प्रभावित किया है और भारत में सरकार ने जिस तरह से लॉकडाउन लागू किया तथा यहां की बड़ी आबादी को देखते हुए महामारी ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया.  रोहतक में जन्मे भारतीय मूल के सीईओ, जो 2015 से डेलॉइट की कमान संभाल रहे हैं, ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की हालिया रिपोर्ट को उल्लेखनीय बताया जिसमें भारत के लिए 12.5 प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान लगाया गया था.

उन्होंने कहा कि कोई भी पक्के तौर पर नहीं कह सकता है, लेकिन मैं वास्तव में मानता हूं कि भारत इस महामारी से सबसे तेजी से उबरेगा.  उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि बहुत तेजी से भरपाई होगी.  भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और डेलॉइट के रूप में मैं भारत को लेकर आशावादी हूं.
उन्होंने कहा कि यह एक बेहद अप्रत्याशित वायरस है और भारत 1.3 अरब लोगों का देश है, जहां मुंबई में धारावी जैसे इलाके हैं, जो अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र हैं और जहां तेजी से वायरस फैल सकता है.  

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गंगा नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 35 लोगों ने तैरकर बचाई जान, कई लापता

Next Post

HC का गुजरात सरकार को फटकार, पूछा- जब ऑक्सीजन और बेड पर्याप्त तब लाइन में क्यों खड़े हैं लोग

Next Post
HC का गुजरात सरकार को फटकार, पूछा- जब ऑक्सीजन और बेड पर्याप्त तब लाइन में क्यों खड़े हैं लोग

HC का गुजरात सरकार को फटकार, पूछा- जब ऑक्सीजन और बेड पर्याप्त तब लाइन में क्यों खड़े हैं लोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d