BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत ने 6 विकेट से दूसरा टी-20 जीता आखिरी 10 ओवर में 109 रन जड़े, 12 साल से ऑस्ट्रेलिया में सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया.

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
भारत ने 6 विकेट से दूसरा टी-20 जीता आखिरी 10 ओवर में 109 रन जड़े, 12 साल से ऑस्ट्रेलिया में सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया.
Share on FacebookShare on Twitter

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया

New Delhi:- सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 8 दिसंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही होगा

भारतीय टीम ने 3 टी-20 की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. मैच जीतने के लिए टीम इंडिया ने आखिरी 10 ओवर में 109 रन बनाए.

टीम इंडिया 12 साल से ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं हारी है. इससे पहले भारतीय टीम को फरवरी 2008 में ऑस्ट्रेलिया से उसी के घर में टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.

दोनों टीम के बीच 9वीं टी-20 सीरीज खेली जा रही

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह 9वीं टी-20 सीरीज खेली जा रही है. पिछली 8 सीरीज में से भारत ने 3 और ऑस्ट्रेलिया ने 2 सीरीज जीती है, जबकि 3 ड्रॉ रही हैं. ऑस्ट्रेलिया में दोनों टीम के बीच पिछली 4 सीरीज में 1-1 से बराबरी का मामला रहा है. दो सीरीज ड्रॉ खेली गईं.

टी-20 इंटरनेशनल में धवन की 11वीं फिफ्टी

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का टारगेट दिया. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 195 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया.

धवन के बाद कोहली ने मोर्चा संभाला

भारतीय ओपनर शिखर धवन ने 52 रन की पारी खेलते हुए टी-20 इंटरनेशनल में 11वीं फिफ्टी लगाई. इससे पहले उन्होंने लोकेश राहुल (30) के साथ 56 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की कर तेज शुरुआत दिलाई थी. धवन की कप्तान विराट कोहली (40) के साथ भी 39 रन की साझेदारी हुई. धवन-राहुल के आउट होने के बाद कोहली ने मोर्चा संभाला और हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 29 रन की पार्टनरशिप की.

धवन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया

शिखर धवन टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 63 मैच में 28.29 की औसत से 1641 रन बनाए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था. रैना ने 78 मैच में 29.18 की औसत से 1605 रन बनाए हैं.

वेड की फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 194 रन

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट गंवाकर 194 रन बनाए. एरॉन फिंच की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाल रहे मैथ्यू वेड ने फिफ्टी लगाई. वेड ने 32 बॉल पर 58 और स्मिथ ने 38 बॉल पर 46 रन की पारी खेली. टीम इंडिया के टी नटराजन ने 2 विकेट लिए, जबकि शार्दूल ठाकुर और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली.

ओपनर वेड ने शानदार शुरुआत दी

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू वेड ने टीम को शानदार शुरुआत दी. उन्होंने डी’आर्की शॉर्ट (9) के साथ 47 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. दोनों के आउट होनेके बाद स्मिथ ने एक छोर संभाला और तीसरे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल के साथ 45 रन की पार्टनरशिप की. इसके बाद चौथे विकेट के लिए मोइसेस हेनरिक्स के साथ 48 रन की पार्टनरशिप कर पारी को आगे बढ़ाया.

चहल-बुमराह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के टॉप विकेट टेकर

मैच में एक विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली. चहल ने 44 और बुमराह ने 50 टी-20 इंटरनेशनल में 59-59 विकेट लिए हैं. चहल ने मैच में स्टीव स्मिथ को आउट किया है.

कोहली-पंड्या ने वेड के आसान कैच छोड़े

छठवें ओवर की दूसरी बॉल पर हार्दिक पंड्या ने मैथ्यू वेड का बाउंड्री पर आसान सा कैच छोड़ा. इस समय वेड 43 रन बनाकर खेल रहे थे. ओवर शार्दूल ठाकुर का था. इसके बाद 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर कप्तान विराट कोहली ने वेड का आसान सा कैच छोड़ दिया. हालांकि, इसी दौरान एक रन लेने के चक्कर में वेड रनआउट हो गए. यह ओवर वाशिंगटन सुंदर का था.

फिंच की जगह मैथ्यू वेड ने कप्तानी की

चोटिल एरॉन फिंच मैच से बाहर रहे. उनकी जगह मैथ्यू वेड ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की. वेड ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम के कप्तान बनने वाले 11वें प्लेयर रहे. अब तक रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज यह कमान संभाल चुके.

दोनों टीम में 3-3 बदलाव

दोनों टीम में 3-3 बदलाव किए. ऑस्ट्रेलिया टीम में फिंच, जोस हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को बाहर किया गया. उनकी जगह मार्कस स्टोइनिस, एंड्र्यू टाई और डेनियल सैम्स को मौका मिला.

जडेजा की जगह चहल शामिल

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया. साथ ही मोहम्मद शमी और मनीष पांडे को आराम देकर शार्दूल ठाकुर और श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया.

स्टेडियम में 50% फैंस को एंट्री

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने स्टेडियम में 50% फैंस को एंट्री देने की अनुमति दी है. सीरीज के सभी मैचों के टिकट बिक चुके हैं. दूसरे मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए फैंस पूरे जोश के साथ स्टेडियम में पहुंचे. इनमें नन्हें और युवा फैंस भी शामिल रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धुर्वा में चिकित्सकीय जांच शिविर का आयोजन

Next Post

रांची की मेयर लापता नहीं है वह आपके शहर में मौजूद है: मेयर

Next Post
रांची की मेयर लापता नहीं है वह आपके शहर में मौजूद है: मेयर

रांची की मेयर लापता नहीं है वह आपके शहर में मौजूद है: मेयर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d