रांची: लॉकडाउन के इस समय के दौरान 50 हजार से अधिक जरूरतमंदों को खिलाने के हमारे लक्ष्य की ओर एक कदम और बढ़ाते हुए इंडिया यंग फाउंडेशन ने खाना खिलाने की अपनी मुहिम को आगे ले जाने की पहल की. इस पहल में जरूरतमंदों को खिचड़ी और खाद्य पैकेट वितरित किया गया.
कोरोना वायरस (COVID-19) लॉकडाउन के दौरान भूख के खिलाफ सतत लड़ाई में इंडिया यंग फाउंडेशन ने आज बच्चों, एकल माताओं, दिहाड़ी मजदूरों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य जरूरतमंदों को खाद्य पैकेट, खिचड़ी और मास्क वितरित किया.
कहां-कहां किया गया वितरण-
- बंजारा चौक, बिरसा चौक- 130 से अधिक
- डीबडीह बस्ती, डीबडीह पुल के पास- 150 से अधिक
- अपर चटकपुर बस्ती, पंडरा- 240 से अधिक
- लोअर चटकपुर बस्ती, पंडरा- 280 से अधिक
- पंडरा बस्ती, पंडरा- 200 से अधिक
- खिचड़ी केंद्र में, लालपुर- 1230 से अधिक
बता दें कि इंडिया यंग फाउंडेशन की इस पहल से 2200 से अधिक जरूरतमंद लोग आज रात, पेट भरकर खाना खा सकेंगे और चैन की निंद सो सकेंगे. इस संकट की घड़ी में इनका कार्य काफी सराहनीय है.
इस कार्य में आर्यन दुदवानी, प्रतीक मोदी, विवेक घोष, अंकित छापरिया, राहुल, सिद्धार्थ, दीपेश, आदि का सहयोग रहा.

