BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

by bnnbharat.com
September 18, 2019
in समाचार
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. आए दिन सीमा पार से पाकिस्तान आतंकी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है. इस बार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया.

दरअसल, न्यूज एजेंसी पर भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी किया है. यह वीडियो 12 और 13 सितंबर की रात का है. वीडियो में बॉर्डर एक्शन टास्क (बैट) ने पीओके के हाजीपुर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने ग्रेनेड का इस्तेमाल किया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया.

बता दें कि अगस्त में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने 15 बार घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी को विफल कर दिया. भारतीय सेना ने 4 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था.

इस कार्रवाई का वीडियो एक महीने बाद सोमवार को सेना ने जारी किया. सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर के एक फारवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई थी. सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया था.

सेना की ओर से सबूत के तौर पर ड्रोन से ली गई तस्वीर में चार आतंकियों के शव एलओसी पर पड़े दिखाई पड़ रहे थे. पाक की बैट में पाक सैनिक और आतंकी दोनों होते हैं.

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि 4 अगस्त को 36 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने घाटी में शांति को बाधित करने तथा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिशें की थी. इनमें एक बैट हमला भी था. घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया था.

ज्ञात हो कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में 30 जुलाई को सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कर तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था. इस बीच पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी कर घुसपैठ की कोशिशे कराई जा रही थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गया में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7लोगों की मौत

Next Post

उप राजधानी में शुरू हुआ बांस कारीगर मेला, राज्यपाल ने की शुरुआत

Next Post
उप राजधानी में शुरू हुआ बांस कारीगर मेला, राज्यपाल ने की शुरुआत

उप राजधानी में शुरू हुआ बांस कारीगर मेला, राज्यपाल ने की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d