नई दिल्ली: हर वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है. आज 72वां सेना दिवस मनाया जा रहा है. आज ही के दिन देश के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ एफ.आर.आर. बुशर से सैन्य कमान अपने हाथों में ली थी.
इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने कहा है कि भारतीय सेना स्वदेशीकरण की ओर अग्रसर है.
सेना दिवस के अवसर पर थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सभी सैन्य कर्मियों, उनके परिवारों, अवकाश प्राप्त सैनिकों, वीर नारियों और सशस्त्र बलों को बधाई दी है.
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने उच्चतम स्तर की दक्षता का प्रदर्शन किया है तथा अनेक जटिल सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में कामयाब रही है. जनरण नरवणे ने कहा कि हमारी सेना नई और स्वदेशी प्रौद्योगिकी की तरफ तेजी से बढ़ रही है.

