BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंडियन आर्मी, मिस्टर इंडिया, फौलादी जिस्म के मालिक ने विदेश में जीता बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड

by bnnbharat.com
November 27, 2019
in समाचार
इंडियन आर्मी, मिस्टर इंडिया, फौलादी जिस्म के मालिक ने विदेश में जीता बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड
Share on FacebookShare on Twitter

11वीं विश्व बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2019 दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप में हुई.  जिसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय सेना के जवान हवलदार अनुज तालियान हैं . जीत के बाद उनके स्वदेश वापसी पर जोरदार स्वागत किया गया.  मेरठ में सरधना के रहने वाले इस फौजी ने बीते दिनों 100+ किलोग्राम श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता था.

साल 2010 में इंडियन आर्मी ज्वाइन करने वाले अनुज मद्रास इंजीनियर ग्रुप में कार्यरत हैं. मद्रास सैपर्स के हवलदार अनुज कुमार तालियान ने 100 किलोग्राम से अधिक भार-वर्ग में स्वर्ण जीता. छुर्र गांव निवासी अनुज पूर्णत: देसी हैं. यहां तक कि दक्षिण कोरिया में भी उन्होंने अपने इवेंट के दौरान गाना भी देसी लगाया. उन्होंने ‘बाहुबली’ का टाइटल सॉन्ग बैकस्कोर पर चलवाया.

अब स्वदेश लौटने पर अनुज का जोरदार स्वागत किया गया. बेंगलुरु में मद्रास इंजीनियर ग्रुप के भारतीय सेना के हवलदार अनुज कुमार को अपने बेस पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने रैली निकालकर पुरस्कृत किया. तालियान ने साल 2018 में मिस्टर इंडिया का टाइटल जीता था. चेन्नई में आयोजित 12वीं नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में अनुज ने दूसरी बार यह खिताब जीता था.

अनुज भारतीय सेना की तरफ से खेलते हैं और उनके बड़े भाई श्यामवीर तालियान कोच बनकर साथ रहते हैं.  इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में देश के अलग-अलग राज्यों से 600 बॉडी बिल्डर शामिल हुए थे.

अनुज तालियान कई बार नेवी, एयरफोर्स और आर्मी की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भी अपना दबदबा कायम कर चुके हैं. अनुज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने वर्कआउट वीडियोज इंस्टा पर शेयर करते रहते हैं. ताकि उनके फैंस को उनसे प्रेरणा मिलती रहे, इससे पहले अनुज राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं. उन्होंने 2018 सर्विस चैम्पियनशिप में भी मेडल जीता था.

अनुज के अलावा भारतीय सेना के कई बॉडी बिल्डरों ने भी पदक जीते हैं. जहां हवलदार टीएच दयानंद सिंह ने 100 किलोग्राम भार-वर्ग में स्वर्ण जीता. इंडियन आर्मी नोड के हवलदार राम मूर्ति ने भी 55 किलोग्राम भार-वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दरोगा सहित 3 गंभीर

Next Post

झामुमो ने 2 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सरफराज झामुमो के हुए

Next Post
झामुमो ने 2 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सरफराज झामुमो के हुए

झामुमो ने 2 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सरफराज झामुमो के हुए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d